छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

42 लाख 93 हजार 280 हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई : राज्य में 89 फीसद खरीफ बोनी पूर्ण

42 लाख 93 हजार 280 हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई : राज्य में 89 फीसद खरीफ बोनी पूर्ण

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

रायपुर, 17 अगस्त 2021राज्य में खरीफ फसलों की बुआई का अंतिम चरण की ओर है। कृषि विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 17 अगस्त तक धान, अन्य अनाज के फसलों सहित तिलहन और साग-सब्जी की बुआई 42 लाख 93 हजार 280 हेक्टेयर में हो चुकी है, जो कि चालू खरीफ सीजन के लिए निर्धारित बोआई के लक्ष्य का 89 प्रतिशत है।
अब तक राज्य में 35 लाख 55 हजार 790 हेक्टेयर में धान, 2 लाख 63 हजार 370 हेक्टेयर में अन्य अनाज की फसलों सहित 2 लाख 38 हजार 900 हेक्टेयर में दलहन, एक लाख 30 हजार 870 हेक्टेयर में तिलहनी तथा 1 लाख 4 हजार 350 हेक्टेयर रकबे में साग-सब्जी एवं अन्य फसलों की बुआई पूरी कर ली गई है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राज्य में खरीफ सीजन 2021 में 48 लाख 20 हजार हेक्टेयर रकबे में खरीफ फसलों की बुआई का लक्ष्य है, जिसमें 36 लाख 95 हजार 420 हेक्टेयर में धान, 3 लाख 60 हजार हेक्टेयर में अन्य अनाज की फसलें और 3 लाख 76 हजार 670 हेक्टेयर में दलहन, 2 लाख 55 हजार 490 हेक्टेयर में तिलहन तथा एक लाख 32 हजार 340 हेक्टेयर में साग-सब्जी एवं अन्य फसलों की खेती का लक्ष्य निर्धारित है।
निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध अब तक धान की बोता-बोनी 25 लाख 60 हजार 430 हेक्टेयर में की जा चुकी है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 101 प्रतिशत है। इसी तरह राज्य में 9 लाख 95 हजार 360 हेक्टेयर में धान का रोपा लगाया गया है, जो निर्धारित लक्ष्य का 87 प्रतिशत है। धान की बोता और रोपा बोनी को मिलाकर कुल 35 लाख 55 हजार 790 हेक्टेयर में धान की बुआई हो चुकी है, जो कि चालू खरीफ सीजन के लिए धान की बोनी के लक्ष्य का 96 प्रतिशत है। राज्य में दलहन फसलों की बोनीके लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 63 प्रतिशत, तिलहन की 51 प्रतिशत तथा साग-सब्जी एवं अन्य फसलों की 79 फीसद बोनी पूरी हो चुकी है।

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!