Advertisement

बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र में तेज रफ्तार माजदा वाहन ने सड़क किनारे खड़े तीन सगे भाइयों को चपेट में ले लिया

बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र में तेज रफ्तार माजदा वाहन ने सड़क किनारे खड़े तीन सगे भाइयों को चपेट में ले लिया। हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। तीनों भाई अपनी गर्भवती बेटी का हालचाल जानने गए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार माजदा ने उन्हें टक्कर मार दी और बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम भटगांव के रहने वाले बरातु दास मानिकपुरी अपने दो भाइयों प्रीतम दास और चंदू दास के साथ रिश्तेदार प्रदीप मानिकपुरी के घर गए थे। प्रदीप की बेटी गर्भवती है। तीनों उसका हालचाल जानने पहुंचे थे। मुलाकात के बाद तीनों भाई घर लौट रहे थे।

इस दौरान उन्होंने घर के सामने सड़क किनारे अपनी बाइक (सीजी 10 एक्स 7988) खड़ी की और आपस में बातचीत करने लगे। इसी दौरान सेवार की ओर से तेज रफ्तार में आ रही माजदा वाहन (सीजी 10 सी 1868) के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए तीनों को जोरदार टक्कर मार दी।

अचानक तेज रफ्तार में आया वाहन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

टक्कर के बाद बाइक माजदा वाहन के अगले पहिए में फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। इसके बाद माजदा सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई। तीनों भाई सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार माजदा वहां पहुंची। उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को बिल्हा अस्पताल पहुंचाया।

सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें, दो ने तोड़ा दम

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद बरातु दास और प्रीतम दास को मृत घोषित कर दिया। दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। वहीं, तीसरे भाई चंदू दास के कंधे और चेहरे पर गहरे जख्म हैं। उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के बेटे रूपेन्द्र दास ने बिल्हा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने माजदा वाहन जब्त कर लिया है। फरार चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47