लापरवाही बरतने वाले पी.डी.एस दुकान संचालकों पर करें तत्काल कार्यवाही – अमरजीत भगत

लापरवाही बरतने वाले पी.डी.एस दुकान संचालकों पर करें तत्काल कार्यवाही – अमरजीत भगत

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत ने गुरूवार को यहॉ उच्च विश्रामगृह में आयोजित बैठक में पी.डी.एस. संचालन की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी को समय पर राशन उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इस प्राथमिकता को जे भी पी.डी.एस. दुकान संचालक लापरवाही करते हुए कम करने की कोशिश करता हे उस पर तत्काल कार्यवाही करें। उन्होने कहा कि पी.डी.एस दुकान के संबंध में लोगों से शिकायत मिलने पर नोटिस जारी करे। इसके बाद भी कार्यप्रणाली मे सुधार नही लाने वाले दुकान संचालके को बदलने की कार्यवाही करे।
खाद्य मंत्री ने विभिन्न पेंशन योजनाओ के तहत पात्र हितगा्रहियो को पेंशन प्रदान करने तथा जनपदों में लंबित राशन कार्ड की आवेदनो पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश खाद्य अधिकारी को देते हुए कहा कि जनपदां में लंबित राशन कार्ड के आवेदनां पर कार्यवाही करते हुए जनपदवार राशन कार्ड बनाने अभियान चलाए। उन्होने राष्ट्रीय राजमार्ग के नवनिर्माण कार्य में शेष बचे कार्य को शीघ्र पूरा करने तथा पुल के दोनो ओर के सड़क को जोड़ने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार नगर निगम अम्बिकापुर में बारिश के पानी से जाम नालियों की साफ सफाई तथा सड़को का मरम्मत कार्य शीघ्रता से करने कहा। उन्होंने किसानों को यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती न हो इसके लिए मैदानी अमलो पर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।  बैठक में कमिश्नर  जी. किण्डो, मुख्य वन संरक्षक अधिकारी  अनुराग श्रीवास्तव, कलेक्टर  संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक  अमित तुकाराम कांबले, सीईओ जिला पंचायत  विनय कुमार लंगेह, पार्षद दीपक मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।