Advertisement

नगर पालिक निगम क्षेत्र में हुआ 46137 लोगों का उपचार

नगर पालिक निगम क्षेत्र में हुआ 46137 लोगों का उपचार

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत अम्बिकापुर नगर निगम में कुल 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा प्रतिदिन अलग अलग क्षेत्र में भ्रमण कर निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा प्रदान किया जा रहा है। नगर निगम में एमएमयू की सुविधा मिलने से नागरिकों को अस्पताल के लंबे चौड़े खर्च से निजात मिली है। अब न तो लाइन लगाने की चिंता न ही महंगी दवा की फिकर। उनका डॉक्टरी खर्च और दवा बस में ही निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। वे आराम से अपने ही पारा मोहल्ला में डॉक्टरों की टीम से बेझिझक इलाज करा रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्राप्त जानकारी के अनुसार निगम क्षेत्र में अब तक कुल 819 कैम्प लगाकर 46137 लोगो का ईलाज किया गया है। इनमें से 13564 लोगों का निःशुल्क लैब टेस्ट किया गया है तथा 4599 लोगों का श्रम कार्ड कैम्प में पंजीयन के माध्यम से बनाया गया है। एमएमयू का संचालन चिन्हांकित स्लम एरिया में प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाता है। इसमें कुल 32 प्रकार के स्वास्थ्य जांच के लिए लैब की सुविधा उपलब्ध है जहाँ पर निःशुल्क लैब टेस्ट कर तत्काल रिपोर्ट प्रदान किया जाता है।

banar-02

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47