Advertisement

जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने गुरुवार को होने वाले दीपोत्सव को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए

जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने गुरुवार को होने वाले दीपोत्सव को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कार्यक्रम स्थल पर डेढ़ लाख से ज्यादा दीये सजाए गए हैं। आयोजन की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने मंदिर के सामने दुकानें बंद कराने और श्रद्धालुओं के आवाजाही को लेकर विरोध जताया।

विवाद के दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उनसे भी बहस हो गई। विजय शर्मा के लौटने के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी, धक्का-मुक्की और एक-दूसरे पर जूते-चप्पल तक फेंके गए। पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए डेढ़ लाख से ज्यादा दीये सजाए गए हैं। शाम को दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम होना है। आयोजन को लेकर पुलिस ने भी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मंदिर के सामने लगने वाली व्यापारिक दुकानों के बंद होने और फुटकर व्यापारियों को दुकान नहीं लगाने देने को लेकर कांग्रेस ने विरोध किया। कांग्रेस का आरोप है कि आयोजन के चलते आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार बंद कर दिए गए हैं।

भाजपा बोली- मंदिर के द्वार बंद नहीं हुए

कांग्रेस के आरोप पर भाजपा की ओर से कहा गया कि मंदिर के द्वार बंद नहीं किए गए हैं और श्रद्धालुओं के दर्शन पर रोक नहीं है। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

डिप्टी CM पहुंचे तो हुई नोकझोंक

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध के दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और डिप्टी सीएम के बीच करीब 5-6 मिनट तक तीखी बहस और नोकझोंक हुई।

डिप्टी सीएम के वहां से लौटने के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी मंदिर के पास पहुंच गए। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

धक्का-मुक्की के बाद जूते-चप्पल फेंके

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई और एक-दूसरे की ओर जूते-चप्पल फेंके जाने की स्थिति भी बनी। करीब 40-45 मिनट तक मौके पर गहमागहमी का माहौल रहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47