Advertisement

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में रेल पटरी पर बैठकर फ्री फायर गेम खेल रहा 14 साल का लड़का मालगाड़ी की चपेट में आ गया

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में रेल पटरी पर बैठकर फ्री फायर गेम खेल रहा 14 साल का लड़का मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। 15 सितंबर की रात 8 बजे सकरेलीभाठा फाटक के पास 4 दोस्त पटरी पर बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहे थे।

थोड़ी देर बाद 2 दोस्त गणेश पंडाल में प्रसाद लेने चले गए। टिकेश साहू और नवीन खांडे वहीं बैठे रहे। दोनों ने कान में ईयरफोन लगा रखा था। इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से टिकेश की मौत हो गई। नवीन गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका इलाज जारी है। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, टिकेश साहू (14) और नवीन खाण्डे (14) सकरेलीभाठा के रहने वाले हैं। दोनों 9वीं कक्षा के छात्र हैं। 15 सितंबर की रात करीब 8 बजे रेल पटरी पर बैठे थे। दोनों कान में ईयर फोन लगाकर मोबाइल में फ्री फायर गेम खेल रहे थे। इन दोनों के अलावा दो और दोस्त इसी जगह पर बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहे थे।

2 लड़के प्रसाद लेने पंडाल चले गए

घटनास्थल से कुछ दूरी पर गणेश भगवान का पंडाल भी बना हुआ है। टिकेश और नवीन के साथ बैठे दोनों बच्चे पंडाल में प्रसाद लेने के लिए चले गए। जबकि टिकेश और नवीन वहीं पटरी के पास बैठे रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी दौरान बाराद्वार की ओर से मालगाड़ी आ गई। गेम खेलने में व्यस्त टिकेश और नवीन समय रहते पटरी से हट नहीं सके। मालगाड़ी की चपेट में आने से टिकेश की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, नवीन के सिर, कंधे और पैर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उसे तत्काल बाराद्वार अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे चांपा रेफर कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 16 सितंबर की सुबह पुलिस ने टिकेश के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

टिकेश कक्षा 9वीं में पढ़ता था। उसकी मौत की खबर से परिवार के साथ स्कूल और पूरे गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले के करीब आधा दर्जन नाबालिग बच्चों की रेल पटरी के पास बैठकर मोबाइल गेम खेलने की आदत थी।

बाराद्वार थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि, पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद टिकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47