Advertisement

छत्त्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील/ब्लाॅक उदयपुर की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया

छत्त्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील/ब्लाॅक उदयपुर की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  शुक्रवार दिनांक 26 अगस्त को जनपद कार्यालय उदयपुर के सामुदायिक भवन में छत्त्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का बैठक आयोजित किया गया था, जिसमें आगामी 3 सितंबर को ‘‘कलम रख मशाल उठा’’ आंदोलन का 5 वां चरण के सफल अयोजन हेतु जिला स्तर से आये जिला प्रभारी आनंद सिंह यादव, राजेन्द्र जायसवाल, संजय यादव, आशुतोष दुबे तथा शाहबाज खान की उपस्थिति में ब्लॉक उदयपुर के समस्त विभाग के कर्मचारी अधिकारियों के बीच बैठक की गईl

जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता में आनंद सिंह यादव के उपस्थित में सर्वसम्मति से प्रवीण झा संरक्षक, बजरंग दास सहायक शिक्षक एल.बी. को ’छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया तथा संघ का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष केशव प्रसाद सिंह, देवपति राम रवि, अनिल कश्यप, संजय सिंह, पुरूषोत्तम साहू , अमर नाथ राजवाड़े, हरकेश चौधरी, सचिव टेकराम टंडन, सह सचिव मेलन साहू , कोषाध्यक्ष कौशलेंद्र पांडेय, सह कोषाध्यक्ष मनीष यादव, कार्यालय सचिव संजीव एक्का, संयुक्त सचिव अंकित पैकरा, संगठन मंत्री रिंकू पांडेय, प्रवक्ता रामकुमार राम, मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश चैधरी, महिला विंग ब्लॉक अध्यक्ष सविता कुशमाकर, उपाध्यक्ष छायारानी पैकरा व संयुक्त सचिव संगीत पैकरा को ब्लॉक कार्यकारणी में शामिल किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम में मुख्य रूप से इस बात पर चर्चा हुई कि राज्य सरकार पिछले 2 वर्षों से कर्मचारी/अधिकारी के डी.ए. अनावश्यक रूप से रोक दी गई है, जबकि केंद्र के घोषणा के बाद अन्य राज्यों ने अपने कर्मचारियों को तुरंत डी.ए. जारी किया गया। मगर छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को 16 प्रतिशत डी.ए. बढ़ाते हुए 28 प्रतिशत का लाभ दे रहा है। वहीं राज्य कर्मचारी मात्र 12 प्रतिशत डी.ए. पर दिनरात कोरोना कॉल में बिना रुके कार्य कर रहे हैं। जबकि वर्तमान में देश में महंगाई दिनों-दिन आसमान छू रहा है, मगर छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार के भेदभाव पूर्ण अडि़यल रवैया से कर्मचारियों में काफी रोष है, सरकार से लगातार वार्ता व मोहलत देने के वावजूद सरकार इस विषय पर कोई निर्णय लेने में रुचि नही दिख रही है, जिससे छुब्ध होकर कर्मचारियों ने 25 अगस्त से चरणबद्ध तरीके से अपना विरोध दर्ज 31 अगस्त तक करेगी।

अगर सरकार फिर भी नही मानी तो 3 सितंबर को छत्तीसगढ़ के समस्त विभागों के कर्मचारी अधिकारी एक साथ तहसील/ब्लॉक स्तर से जिला व राज्य स्तर तक एक दिवसीय आंदोलन रख सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। ब्लॉक उदयपुर के समस्त विभागों के कर्मचारी अधिकारियों ने 3 सितंबर को कलम बंद कर एक दिवसीय आंदोलन में जाने का सर्वसम्मति से विचार किया है। आज के कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारी सुखराम यादव, जगदीश सिंह, अनिल कश्यप, देवपति राम रवि, पुरूषोत्तम साहू, कौशलेन्द्र पांडेय, श्रीकांत, कमलेश सोनी, शिव कुमार टोप्पो, जगरमति सिंह, नीमा भगत, नरेश सिंह, सतेंद्र नाथ सिंह, अतुल टोप्पो, हरकेश सिंह चौधरी, रूपसाय राजवाड़े, हीरालाल राजवाड़े, कुंदसाय टेकाम, राजकुमार पैकरा, नंदा राम पैकरा, अमर नाथ राजवाड़े, आरमो कुमार सिंह, राजेश कुमार राजवाड़े, धनेश्वर सिंह, आदि कर्मचारियों ने मिलकर एक साथ संघर्ष करने हेतु सहमति बनाई ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47