प्रवेश परीक्षाओं के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

प्रवेश परीक्षाओं के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छत्तीसगढ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा दो पालियों  में पी.ई.टी.  एवं पी.पी.एच.टी प्रवेश परीक्षा 8 सितंबर 2021 को आयोजित की जा रही है। कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा प्रवेश परीक्षा कार्यों के सुचारू संचालन एवं परीक्षा केन्द्र में निरीक्षण के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1101 राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर हेतु आदिम जाति कल्याण विभाग के अनुसंधान अधिकारी  डी.पी. नागेश, परीक्षा केन्द्र 1102 शासकीय बहुउदे्शीय उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु पशु चिकित्सा विभाग के  मानिक चंद्र, परीक्षा केन्द्र 1103 शासकीय कन्या उ0मा0 वि0 अम्बिकापुर हेतु मछली पालन विभाग के उप संचालक ए. के. महेश्वर एवं परीक्षा केन्द्र 1104 शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर के लिए रोजगार अधिकारी  ललित कुमार पटेल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b