Advertisement

राष्ट्रीय संयोजक कमलेश सिंह ने नेशनल एनवायरनमेंट कंजर्वेसन फोरम की बैठक दिल्ली में की आहूत

राष्ट्रीय संयोजक कमलेश सिंह ने नेशनल एनवायरनमेंट कंजर्वेसन फोरम की बैठक दिल्ली में की आहूत

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   विश्व की आज सबसे बड़ी समस्या पर्यावरण पर बढ़ती संकट है। जिसके संरक्षण के लिए लगातार सरकार और देश के पर्यावरण क्षेत्र में कार्य कर रहे सामाजिक संगठन और पर्यावरण योद्धा लगातार प्रयासरत हैं। कमलेश कुमार सिंह अध्यक्ष उद्घोष फाउंडेशन ने बताया कि गत दिनों बकस्वाहा जंगल बचाने के क्रम में 17 राज्यों से आए प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने आपसी समन्वय स्थापित करते हुए नेशनल एनवायरनमेंट कंजर्वेसन फोरम का गठन किया है जिसके तहत देश के विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त पर्यावरण समस्या को इस मंच से एक देश एक मंच और एक आवाज दिया जाएगा।

नेशनल एनवायरनमेंट कंजर्वेसन फोरम के पहली कार्यकारिणी की बैठक दिनाँक 11,12,13 सितंबर 2021 को दिल्ली के भारतीय आदिम जाति सेवक संघ, अम्बेडकर मार्ग नई दिल्ली में रखी गई है। जिसके तहत झारखण्ड से राष्ट्रीय संयोजक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड से  गुलाबचंद, बिहार से  संजय कुमार बबलू,  राजीव गौतम, सान्तवना भारती, छतीसगढ़ से  सुरेंद्र साहू, उत्तर प्रदेश से  नवीन दीक्षित, मध्यप्रदेश से  चौधरी भूपेंद्र सिंह, महाराष्ट्र से  कैलाश गायकवाड़, महेंद्र घाघरे, अर्चना मंडवेकर, हरियाणा से  संदीप कुमार,  राकेश विश्नोई, राजस्थान से  धर्मपाल कुमार, आसाम से मनिरा बेग, उड़ीसा से  श्याम सुंदर गुप्ता, उत्तराखण्ड से सुमन गिरी, दिल्ली से  शुशील खन्ना, धर्मेंद्र कुमार,  रम्भा , चेन्नई से वेंकयी  एवं अन्य लोगों का आगमन होने जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस कार्यक्रम के तहत देश के सभी प्रान्तों में कार्यरत सामाजिक और पर्यावरण प्रेमियों को जोड़ा जाएगा और नदी, पहाड़, जंगल, विलुप्त हो रहे पशु – पक्षी इत्यादि के संरक्षण का कार्य करेगी । इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत प्रथम दिन दिनाँक 11  सितंबर 2021 को फोरम के कार्यकारिणी की बैठक होगी तथा उसके विस्तार और अन्य कार्यो की चर्चा की जाएगी। द्वितीय दिन दिनाँक 12 सितंबर 2021 को दिल्ली प्रदेश के समाजसेवी संगठनों के साथ सामूहिक बैठक और दिल्ली के कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और वृक्षारोपण का कार्यक्रम होगा। तृतीय दिन दिनाँक 13 सितंबर 2021 को आगन्तुक सभी पर्यावरण योद्धाओ के साथ बैठक कर अगली बैठक तक का कार्य दिया जाएगा। जिसे निष्पादित करना सबकी जिम्मेदारी होगी। तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय वन मंत्री से भेंट कर वर्तमान पर्यावरण समस्या पर वार्ता और इसके निष्पादन पर वार्ता किया जाएगा।

यह जानकारी छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू ने देते हूं बताया है कि इस बैठक में पुरे भारतवर्ष के चुने हुए एनजीओ के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं जो पर्यावरण संरक्षण पर काम कर रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47