Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 सितंबर को राजनांदगांव जिले को देंगे सवा तीन करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 सितंबर को राजनांदगांव जिले को देंगे सवा तीन करोड़ की सौगात

डोंगरगढ़ में ढाई करोड़ की लागत से बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का नवीन भवन

मानपुर और मुढ़ीपार में सहकारी बैंक शाखा भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन

रायपुर, 09 सितंबर 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से माँ बम्लेश्वरी पावन नगरी में ढाई करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री इस मौके पर राजनांदगांव जिले के ग्राम मानपुर एवं मुढ़ीपार में सहकारी बैंक के शाखा भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। यहां यह उल्लेखनीय है कि मानपुर और खैरागढ़ विकासखंड स्थिति मुढ़ीपार राजनांदगांव जिले के सुदूर अंचल के गांव है।
किसानों की सहूलियत के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 24 जुलाई 2021 को जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के नव नियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त दोनों ग्रामों में सहकारी बैंक की शाखा के भवन निर्माण की घोषणा की थी। दोनों सहकारी बैंकों के शाखा भवनों का निर्माण 36-36 लाख रूपए की लागत से होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में भूमिपूजन का यह कार्यक्रम 10 सितंबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से आयोजित होगा। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, खाद्य मंत्री एवं राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर शोभाराम बघेल, संसदीय सचिव एवं मोहला-मानपुर के विधायक इन्द्रशाह मंडावी, छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पटिला, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज खान, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा गौकरण वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में यह कार्यक्रम आयोजित होगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57