Advertisement

अंतिम छोर के घरों तक बिजली की पहुंच सुनिश्चित करें-  रेणुका सिंह

अंतिम छोर के घरों तक बिजली की पहुंच सुनिश्चित करें-  रेणुका सिंह

ब्यूरो चीफ/सरागुजा//  जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने शनिवार को मैनपाट में जनपद कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में केंद्रीय एवं राज्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभी भी दूर दराज के बसाहटों में बिजली नहीं पहुंच पाई है। जिन बसाहटों में अब तक बिजली नहीं पहुँची है उसका सर्वे कर अंतिम छोर के घरों तक बिजली पहुंचाएं ।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने मैनपाट के हाथी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने हाथी प्रभावितों को क्षतिपूर्ति राशि के लिए प्रकरण तैयार करने में विलंब न हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाएं। मकानों और भवनों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए राज मिस्त्रियों को जरूरी प्रशिक्षण दिलाये। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए अधिकारी व्यक्तिगत रूप से रुचि लें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उज्ज्वला योजना की जानकारी लेते हुए कहा कि इस योजना से ग्रामीण महिलाओं को रसोई में धुएं रहित ईंधन से खाना बनाने की सुविधा मिल रही है। अधिक से अधिक हितग्राहियों को उसका फायदा दिलाएं। राज्य मंत्री  ने गोठानो के जरिये महिलाओ को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए गोठान में आय मूलक गतिविधियों निरंतर जारी रखने कहा। उन्होंने कहा कि गोठान में सब्जी की खेती के लिए खाद- बीज सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्हें लगातार प्रोत्सहित करें। गोठान की गतिविधियों से आय बढ़ेगी तो महिलाओं की आर्थिक स्थित भी सशक्त होगी।

केंद्रीय मंत्री ने बैठक में मनरेगा, स्यास्थ्य, महिला एवं बालविकास, खाद्य विभाग, आदिवासी विकास विभाग सहित अन्य विभागों में संचालित योजनाओं का विस्तार से समीक्षा की। बैठक में वन मंडलाधिकारी  पंकज कमल, अपर कलेक्टर एएल ध्रुव, तहसीलदार  शशिकांत दुबे, जनपद सीईओ  जय गोविंद गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47