Advertisement

20 गांवों में होगी स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति : 20 करोड़ 87 लाख के विभिन्न कार्यों की मिली स्वीकृति

20 गांवों में होगी स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति : 20 करोड़ 87 लाख के विभिन्न कार्यों की मिली स्वीकृति

रायपुर, 14 सितम्बर 2021लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के नेतृत्व में राज्य के ग्रामीण अंचलों में शुद्ध पेयजल के लिए चलाए जा रहे जल जीवन मिशन के अंतर्गत मुंगेली जिले के 20 गांवों में पेयजल की आपूर्ति के लिए नलजल योजनाएं स्वीकृत की गई है।
मुंगेली जिले के कलेक्टर अजीत वसंत ने आज जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। उन्होंने बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेट्रोफिटिंग आॅनलाईन निविदाओं, निविदाओं की अद्यतन स्थिति, पाईप लाईन के माध्यम से हर घर जल और उपलब्ध पेयजल स्त्रोतों से जल नमूनों के परीक्षण आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने एकल ग्राम योजना के तहत जिले के 20 गांवों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति कराने हेतु 20 करोड़ 87 लाख 36 हजार रूपये के कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया । इनमें लोरमी विकासखण्ड के ग्राम सारईपतेरा के लिए 1 करोड़ 77 लाख 69 हजार, ग्राम तेलीयापुरान के लिए 1 करोड़ 71 लाख 24 हजार, ग्राम देवरहट के लिए 1 करोड़ 49 लाख 30 हजार,ग्राम चंदली महंत के लिए 1 करोड़ 38 लाख 34 हजार, ग्राम भालूखोंधरा के लिए 1 करोड़ 38 लाख 28 हजार, ग्राम सेमरसल के लिए 1 करोड़ 32 लाख 01 हजार, ग्राम पैजनिया के लिए 1 करोड़ 31 लाख 10 हजार, ग्राम तुलसाघाट के लिए 1 करोड़ 24 लाख 89 हजार, ग्राम लालपुरकला के लिए 1 करोड़ 11 लाख 83 हजार, ग्राम मसना के लिए 1 करोड़ 09 लाख 80 हजार, ग्राम बुधवारा के लिए 1 करोड़ 03 लाख 55 हजार, ग्राम हरदी खेकतरा के लिए 99 लाख 83 हजार, ग्राम नवागांव जैत के लिए 99 लाख 33 हजार, ग्राम मसनी के लिए 96 लाख 71 हजार, ग्राम फलवारी एफ के लिए 80 लाख 22 हजार और पथरिया विकासखण्ड के ग्राम परसदा के लिए 1 करोड़ 11 लाख 92 हजार रूपये के कार्यों के प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया।
इसी तरह समूह जल प्रदाय योजना के तहत विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम देवरी (क) के लिए 1 करोड़ 11 लाख 32 हजार रूपये के कार्यों के प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता तथा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य सचिव संजीव बृजपुरिया ने जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति और इनमें हूए व्यय की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की सदस्यगण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47