कलेक्टर व जिला पंचायत सी.ई.ओ. ने स्वच्छाग्रह रथ को दिखाई हरी झंडी

कलेक्टर व जिला पंचायत सी.ई.ओ. ने स्वच्छाग्रह रथ को दिखाई हरी झंडी

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं जिला पंचायत के सी.ई.ओ.  विनय कुमार लंगेह ने सोमवार को कलेक्टोरेट परिसर से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ तीन दिन तक जिले के सभी जनपद के गांवों में भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे और लोगां से फीडबैक लेंगे। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत यह रथ यात्रा महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2021 तक चलेगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला परियोजना अधिकारी  रोशन गुप्ता ने बताया कि स्वच्छाग्रह रथ यात्रा 27 सितम्बर को अम्बिकापुर जनपद के केशवपुर, लखनपुर जनपद के पुहपुटरा तथा उदयपुर पहुंचेगी। 28 सितम्बर को मैनपाट जनपद के नर्मदापुर, सीतापुर जनपद के सोनतराई तथा बतौली पहुचेगी तथा 29 सितम्बर को लुण्ड्रा जनपद के धौरपुर पहुंचेगी। स्वच्छाग्रह रथ के माध्यम से ग्रामीणों को शौचालयों के स्वच्छता और उपयोग के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही प्लास्टिक रिसाइकिल कर उसके पुनः उपयोग तथा प्लास्टिक के कारण पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी लोगों को बताया जाएगा।