
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा
अनाधिकृत धूम्रपान की सूचना हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी
अनाधिकृत धूम्रपान की सूचना हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी
ब्यूरो चीफ/सरगुजा// मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया है कि सरगुजा जिले में सार्वजनिक स्थान, चौक-चौराहा, शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालय, बस स्टैण्ड, बाजार, सिनेमा हॉल इत्यादि को धूम्रपान मुक्त घोषित किया गया है। इस पर निगरानी रखने एवं कोटपा एक्ट के प्रावधानों के पालन के लिए सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले धूम्रपान की सूचना हेतु हेल्पलाइन नंबर 7999647868 जारी किया गया है। नागरिक इस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।












