Advertisement

कांग्रेस प्रदेश सचिव सप्तगिरि शंकर उल्का आज बलरामपुर प्रवास कार्यक्रम।

कांग्रेस प्रदेश सचिव सप्तगिरि शंकर उल्का आज बलरामपुर प्रवास कार्यक्रम।

कांग्रेस प्रदेश सचिव सप्तगिरि शंकर उल्का आज बलरामपुर प्रवास कार्यक्रम।

कांग्रेस प्रदेश सचिव सप्तगिरि शंकर उल्का आज बलरामपुर प्रवास कार्यक्रम।

कांग्रेस प्रदेश सचिव सप्तगिरि शंकर उल्का आज बलरामपुर प्रवास कार्यक्रम।

बलरामपुर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तगिरि उलका के सामने कहा कि सत्ता और संगठन के बीच तालमेल नहीं है। उनका न तो पटवारी सुन रहा है और न ही पंचायत सचिव।पदाधिकारियों ने सामरी व रामानुजगंज के विधायक पर खुलकर आरोप लगाए कि वे उनकी नहीं सुनते। सत्ता व संगठन में तालमेल नहीं बनया गया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत की उम्मीद न रखें।

छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तगिरि उलका ने इस पर कहा कि आप लोग कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने दो साल में कुछ नहीं किया जबकि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि आखिर ढ़ाई साल का ही फार्मूला क्यों आता है। इसका जवाब यहां नहीं दूंगा। आप लोगों ने सत्ता व संगठन क़ो लेकर जो समस्या बताया है उसकी जानकारी जहां पहुँचाना है पहुंचा दूंगा। आप लोग बोल रहे कि कलेक्टर पटवारी नहीं सुनते तो मेरा नंबर लिखिए, रात में दौड़ कर आऊंगा। जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष आपके साथ 24 घंटे खड़े रहेंगे संगठन में बहुत बड़ी ताकत है आपके ऊपर किसी भी तरह का कोई दबाव है कोई परेशानी हो तो आप अध्यक्षों को फोन करिए अध्यक्ष के नंबर सार्वजनिक हैं और कार्यकर्ताओं को मालूम है आपकी मदद के लिए अगर वह नहीं पहुंचते हैं तो हम खुद पहुंचेंगे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस हो रहा है तो उसकी जानकारी भूपेश व राहुल तक पहुंचा रहा हूं। सत्ता व संगठन में तालमेल नहीं है तो इस बात क़ो आगे ले जाकर जाऊंगा। अब बैठक होगी तो उसमें कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष व मंत्री, विधायक भी होंगे। नाराज कार्यकर्ताओं से कहा कि मत सोचना कि एमएलए कोई और है, आप लोग खुद विधायक हैं ,आपने विधायक बनाया है। राष्ट्रीय सचिव ने कहा,मोदी हर संस्था क़ो निजी सेक्टर में ले जा रहे हैं, ज़ब तक हम राहुल गांधी क़ो प्रधानमंत्री नहीं बनाएंगे तब तक शांत नहीं बैठेंगे।2023 का चुनाव जीतकर राहुल गांधी क़ो प्रधानमंत्री बनाएंगे। कार्यकर्ताओं क़ो प्यार और सम्मान मिलेगा। समस्याओं का समाधान धीरे धीरे करेंगे। उन्होंने कहा कि हमनें दोनों विधायक क़ो इस बैठक में बुलाया था लेकिन वे नहीं पहुंच सके। स्वागत भाषण में अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा की राष्ट्रीय सचिव महोदय और वरिष्ठ जन कार्यकर्ताओं के दुख सुख में बराबर के सहभागी हैं और वह हम सब की समस्याओं को सुनने आए हैं इसके अलावा बूथ कमेटियों के अति शीघ्र गठन हो आज के इस कार्यक्रम का मकसद भी यह है कि अतिशीघ्र हम जिले में बूथ समितियों का निर्माण कर ले ताकि आने वाले चुनाव में हमारी तैयारी दोस्तों ढंग से हर बूथ पर हो।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिहर यादव ने कहा कि हमारे जिले में जिन्होंने भाजपा से 15 साल लड़ाई लड़ी वे अब सरकार में उपेक्षित हैं, इसका बड़ा रिजल्ट आएगा। यहां विधायकी राज चल रहा है। वे चाहे जिसे अंदर भेजवा दें या बाहर निकलवा दें। अब तो फीता काटने कई नेता पैदा हो गए हैं। बलरामपुर से टी.एस. सिंहदेव का फोटो तक गायब हो रहा है। विधायक ने टी.एस. सिंहदेव पर हत्या का आरोप लगाए उसका हमें दुख हुआ। अब लोगों कि मांग है कि टी.एस.बाबा को सी.एम. नहीं बनाया गया तो सरगुजा से कांग्रेस को एक सीट भी नहीं मिलने वाला है।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का काम कार्यकर्त्ता क्यों करें,भाजपा के सरकार में जब नेताम का दबदबा था तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का झंडा बुलंद रखा। तब हमने स्वार्थ की राजनीति नहीं की। यहां बालू माफियाओ का राज है, तहसीलदार पर हमला हो रहा है। ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव हो रहा है, लेकिन सत्ता रहे न रहे संगठन के लिए काम करेंगे। आज हमारी बात टीआई, तहसीलदार तक नहीं सुन रहे हैं। हमारे सीने पर अफसर दाल दल रहे हैं, हमें डर लगा रहता है कौन सा केस हम पर दर्ज हो जाए। प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय नेताओं क़ो इसका ध्यान नहीं है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि बदलाव के लिए जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने अपना जी जान लगाकर हर बूथ पर काम किया उस अनुपात कार्यकर्ताओं की सुध सरकार नहीं ले रही है जिससे संगठन और सरकार के बीच गहरी खाई होती जा रही है आने वाले समय में कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करने से स्थिति बहुत विषम होने वाली है और इस खतरनाक की स्थिति को संभालने के लिए यदि आपस में सत्ता और संगठन का समन्वय नहीं हो पाया तो परिस्थितियां बहुत विषम हो जाएंगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि आप कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत है और 2018 में हमारी सरकार बनाने के पीछे आप सबों की मेहनत का नतीजा है कि हमने 90 में से 70 सीट हासिल कर ली थी आने वाले समय में भी हमें इस जीत को बरकरार रखना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम मंडल के अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर आप सबों के बीच जो बातें यहां खुलकर हुई हैं वह हमारे प्रजातांत्रिक पार्टी होने के महत्व को दर्शाता है भविष्य में आप सबों को मेहनत करना है जिससे सरकार बने और आप सबों का महत्व कायम रहे।

कर्मकार मंडल के सदस्य अनिल सिंह कर्नल ने कहा क्या आप सब कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की जान हैं आप सब को बनाते हैं आपके महत्व तभी तक है जब आप अपने महत्व को आते हैं और उस अनुरूप परिणाम दें।

वहीं विनोद तिवारी ने कहा कि सामरी व रामानुजगंज में भाजपा का गढ़ था लेकिन कांग्रेस का राज आया। विधायक का मंच से विरोध क़ो सही नहीं मानता, आपस में बैठकर बात करना चाहिए। जो काम 15 साल में नहीं हुआ वह अब हुआ।

ओमकार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मंत्र एकता व समानता है लेकिन हम विषमता की तरफ तो नहीं जा रहे, ध्यान देना चाहिए, अभी जो स्थिति है वह शर्मनाक है। इसी दौरान कुछ कार्यकर्त्ता विधायक के खिलाफ मंच से बोलते देख भड़क गए और जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव क़ो बीच में पहुंच कर समझाना पड़ा। इसके बाद मामला शांत हुआ।
खलील ने कहा कि चुनाव के दौरान आश्वासन दिया गया था कि बूथ स्तर के कार्यकर्त्ता के सलाह से काम होगा लेकिन अब उनसे सलाह नहीं ले रहे हैं। अब किस मुंह से दो साल बाद वोट मांगने जाएंगे। सत्ता में आने पर उम्मीद थीं कि इक़बाल बुलंद होग़ा लेकिन पटवारी तक नहीं सुनते, हमारे कार्यकर्ताओं क़ो काम नहीं मिलेगा तो उनसे कैसे बात करें. हम लोग निराश हैं कुंठित हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज हो जाता है, पुलिस कहां से संचालित हो रही है। जबकि भाजपा सरकार में किसी का हिम्मत नहीं था कि हम पर केस दर्ज हो।

लालसाय मिंज ने कहा कि कार्यकर्ता दुखी हैं, सभी क़ो काम देने का आश्वासन मिलता था लेकिन पीडीएस दुकान हमारे कार्यकर्त्ताओं क़ो नहीं मिला। रेड्डी टू ईट भाजपा कार्यकर्त्ता ही चला रहे हैं। कार्यकर्त्ता आर्थिक रूप से कमजोर हैं। कुसमी ब्लाक अध्यक्ष हरीश मिश्रा, पुरनचंद जायसवाल, देवनारायण मराबी ने भी सत्ता संगठन के गैप पर आवाज़ उठाया।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष श्री रिपूजित सिंह ने आभार व्यक्त किया वह कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता सुनील सिंह ने किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष श्रीमती सुषमा यादव,श्रीमती मधु गुप्ता, मो.अब्दुल्ला खान,यासीन अंसारी,अशोक जयसवाल के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, अजय सोनी,अनिल गुप्ता, विकास दुबे, डी.एन यादव,रामदेव जगते,कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता,उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, सुरेश सोनी, मुन्ना गुप्ता,नन्हे लाल गुप्ता, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मुज्जसम नजर, छात्र संगठन के राष्ट्रीय संयोजक प्रतीक सिंह जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, जयप्रकाश जयसवाल,जुगलेस पंत,नंदलाल शयामले अनिल कुशवाहा,प्रेम लाल कुशवाहा, प्रिंस अग्रवाल, हरिप्रसाद पोया, जावेद रहमानी, सुशील दुबे, राशिद अली, मुदस्सिर इराकी, विक्रम गुप्ता वाहिद आलम,मिथिलेश गुप्ता,सुनील सेन,राम बिहारी यादव,कन्नीलाल जायसवाल, सुनील भगत जयप्रकाश विकास गुप्ता,चंदर यादव, प्रेम रजक,व अन्य उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47