छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

शिक्षकों सहित 34 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी मिले अनुपस्थित

शिक्षकों सहित 34 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे ने शनिवार को  बतौली विकासखंड के कई शालाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 34 शिक्षक एवं कर्मचारी शाला से अनुपस्थित पाए गए जिन्हें कारण बताओ सूचना जारी कर जवाब मांगा गया है। इसके साथ ही अनुपस्थित दिवस का अवैतनिक किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्त प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों को निर्देशित किया है कि विद्यालय की संपूर्ण व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक शाला दिवस में अब शालाओं का निरीक्षण किया जाएगा तथा अनुपस्थित पाए जाने पर दूरस्थ विद्यालयों में पदस्थ करने की कार्यवाही की जाएगी।

शासकीय हाई स्कूल बिलासपुर के निरीक्षण में प्राचार्य के अतिरिक्त समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थितों में व्याख्याता  जुलेता कुजूर, दयावती कोरकेट्टा,  पुष्पिका टोप्पो,  सूरजा भगत, सुनीता पैकरा,  अंजली गुप्ता तथा  जीवन किशोर तिर्की, सहायक शिक्षक विज्ञान  मोचन राम साहू, सहायक ग्रेड-03  राकेश कुमार पैकरा, भृत्य  बोको राम, लव कुमार लकड़ा, गजेन्द्र कुमार पैकरा, चौकीदार  अमर शामिल हैं। इससे पूर्व भी  रमेश सिंह सहायक जिला परियोजना राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान सरगुजा के निरीक्षण के दौरान भी उक्त कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए थे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

शासकीय प्राथमिक शाला बिलासपुर में प्रधानपाठक  तिलक राम तथा सहायक शिक्षक  सुमीत कुमार गुप्ता व आशा गुप्ता, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में प्रभारी प्रधानपाठक  नरेश कुमार गुप्ता, उच्च श्रेणी शिक्षक  बैजनाथ बड़ा तथा सहायक शिक्षक  फिटकू राम, पूर्व माध्यमिक शाला घोघरा में उच्च श्रेणी शिक्षक  प्रभा कुजूर तथा  नूतन निराली, प्राथमिक शाला घोघरा में प्रधान पाठक एम. बड़ा तथा सहायक शिक्षक  सखापति बाई अनुपस्थित थे। पूर्व माध्यमिक शाला कुड़मेल के शिक्षक एवं छात्र विद्यालय से बाहर धूप में बाहर खड़े दिखाई दिए जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

शासकीय हाई स्कूल बांसाझाल में व्याख्याता एल.बी  मीना नाग व  ई. खलखो, प्राथमिक शाला बांसाझाल में प्रधान पाठक ब्रह्माशंकर सिंह तथा सहायक शिक्षक एलबी अजय कुमार सिंह,  पूर्व माध्यमिक शाला आश्रम बांसाझाल में  प्रधान पाठक  राजू प्रसाद गुप्ता, उच्च श्रेणी शिक्षक  केशव देहरी, सहायक शिक्षक मनी कुमार रत्नाकर , पूर्व माध्यमिक शाला बांसाझाल में प्रधान पाठक राम निवास प्रसाद गुप्ता, उच्च श्रेणी शिक्षक रेणुका खलखो, भृत्य  केवल राम, प्राथमिक शाला टीरंग के शिक्षक  शिव कुमार मिश्रा अनुपस्थित थे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोदा में आज दिवस तक प्रायोगिक कार्य, प्रायोजना कार्य प्रारंभ होना नहीं पाया गया।
e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!