राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा ली गई शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा ली गई शपथ

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती को रविवार 31 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप मे मनाया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एएल ध्रुव ने कलेक्टोरेट परिसर मे अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी ।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

अधिकारियों-कर्मचारियों ने शपथ लेते हुए कहा कि मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करुंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ।