Advertisement

राज्योत्सव में 10 वनवासियों को मिला वन अधिकार पत्र

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप जिले के अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वनवासियों को वन अधिकार मान्यता अधिनियम के तहत वनाधिकार पत्र दिए जा रहे है। इसी कड़ी में 1 नवंबर को कलाकेंद्र मैदान में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में अतिथियों के हाथों 10 वनवासियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र  प्रदान किया गया।
बांटे गए वन अधिकार पत्र का कुल रकबा 4.220 हेक्टेयर है। वनाधिकार पत्र प्राप्त करने वालां में बतौली एवं मैनपाट जनपद के 5-5 वनवासी शामिल हैं। वन अधिकार पत्र मिलने से अब इन वनवासियों को भूमि का मालिकाना हक मिल गया और  शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी ले सकेंगे।
कलेक्टर  संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय वनाधिकार मान्यता समिति के द्वारा वनाधिकार पत्र के लिए अनुमोदन किया गया था। इसके पूर्व आदिवासी विकास विभाग द्वारा निरस्त दावों का पुनः परीक्षण करते हुए दावाकर्ताओं को सुनवाई का अवसर देते हुए उनसे अपने दावों के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज जमा करने का भी मौका दिया गया था। जिले में अब तक करीब 26 हजार व्यक्तिगत वन अधिकार पट्टा बांटे गए है।
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47