Advertisement

शासन की योजनाओं का लाभ अधिकार के साथ लें श्रमिक- मंत्री भगत

शासन की योजनाओं का लाभ अधिकार के साथ लें श्रमिक- मंत्री भगत

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छत्तीसगढ़ शासन के खाद्यए नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को कलाकेंद्र मैदान में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन श्रम विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल भी उपस्थित थे। समेलन में छतीसगढ़ राज्य असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल द्वार हितग्राहियों को चेक वितरित किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

खाद्य मंत्री भगत ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि श्रम विभाग द्वारा असंगठित कर्मकारां के लिए करीब 22 योजनायें संचालित की जा रही हैं। अधिक से अधिक श्रमिक विभाग में पंजीयन कर योजनाआें का लाभ अधिकार सहित लें। उन्होंने कहा कि आपको अपना अधिकार लेने में किसी प्रकार की बाधा हो तो उसके निराकरण के लिए अधिकारियों को बताएं। सरकार मजदूर वर्ग के हितों को ध्यान रखते हुए विभिन्न प्रकार की योजना संचालित करती है। पात्र हितग्राही निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं। मंत्री  भगत ने कहा कि किसान हितैषी सरकार ने शासन में आते ही पहला हस्ताक्षर किसान कर्ज माफी के लिए किया है।

इस अवसर पर श्रम विभाग के अंतर्गत असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के द्वारा 2 हितग्राहियों को 1.1 लाख का चेक वितरित किया

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57