Advertisement

संस्कार भारती जिला इकाई कोरबा छत्तीसगढ़ प्रांत ने मनाया दीपावली पारिवारिक मिलन समारोह——-

संस्कार भारती जिला इकाई कोरबा छत्तीसगढ़ प्रांत ने मनाया दीपावली पारिवारिक मिलन समारोह——-

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कुदरत के अद्भुत नयनाभिराम छटा से परिपूर्ण ग्राम परसाखोला में, संस्कार भारती जिला इकाई कोरबा के कला साधको और सदस्यों ने सपरिवार दीपावली मिलन समारोह में भाग लिया। ध्येय गीत “साधयति संस्कार भारती भारते नवजीवनम” के गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पारिवारिक मिलन समारोह के दौरान प्रांतीय कोष प्रमुख जागेश्वर सिंह मानसर, जिला इकाई कोरबा के अध्यक्षा मति गायत्री शर्मा और प्रांतीय भूअंकरण प्रभारी गंगा कौशिक ने संस्कार भारती के उद्देश्य और गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुये, अपने विचार प्रकट किये। संस्कार भारती के प्रमुख छः उत्सवों/आयोजनों में दीपावली पारिवारिक मिलन समारोह भी शामिल है, जिला इकाई कोरबा द्वारा प्रतिवर्ष यह आयोजन विभिन्न प्राकृतिक छटा से परिपूर्ण दर्शनीय स्थलों और पुरात्वत्विक धरोहर स्थल में किया जाता है।

इस वर्ष बाल्को के समीपस्थ ग्राम परसाखोला में उक्त आयोजन किया गया, जिसमें जिला इकाई कोरबा के लगभग 40 सदस्यों ने सपरिवार भाग लिया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में स्वागत सत्कार के बाद नगर संयोजको की घोषणा की गई, जिसमें कोरबा पश्चिम से सरिता गुप्ता, बाल्को से प्रभात शुक्ला, कटघोरा से विनयसिंह गहलोत नगर संयोजक बनाये गये। हेमलता सिदार और अशोक राठौर को सह संयोजक का उत्तरदायित्व दिया गया। छुरी, पॉली, कोरबा पूर्व और रजगामार के नगर संयोजको की घोषणा होना अभी बाकी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम में प्रान्तीय लोक कला प्रभारी अरुण दास वैष्णव के संयोजन में गीत संगीत की आकर्षक प्रस्तुति की गई। ढोलक, बाँसुरी और झाँझ मंजीरा के ताल में साधकगण झूमते नजर आये। लोकगीतों के साथ साथ सदाबहार नये पुराने नगमे छेड़े गये। गीत संगीत की टोली में अरुण दास वैष्णव के साथ गायत्री शर्मा, लता चन्द्रा, गीता विश्वकर्मा, जीतेन्द्र वर्मा, धरम साहू, प्रभात शुक्ला आदि कला साधक शामिल थे ।

गीत संगीत के साथ साथ विनयसिंह, अजय श्रीवास्तव, भारत भूषण और शिव दुबे के संयोजन में विविध मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किये गये। बच्चों और बड़ो के लिये विविध खेल आयोजित हुए। विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किये गये। भोजन उपरांत सभी सदस्यों ने हरे भरे पर्वत,पठार, नदियों और कलकल बहते नयनाभिराम झरनो का आंनद लिया। उपस्थित कवियों ने काव्य पाठ भी किया। कटघोरा नगर से जे एस मानसर, शिव कुमार दुबे(महामंत्री जिला इकाई), विनय सिंह, आशीष शर्मा, गंगा कौशिक, अजय श्रीवास्तव, उमेश्वरी राज, भारत भूषण, श्रीकांत साहू, हेमलता सिदार, कन्हैया यादव, देव वैष्णव, पंकज दुहलानी, छूरी नगर से धनेश्वर प्रसाद देवांगन, देवेंद्र देवांगन, रामनाथ देवांगन, कोरबा पूर्व से अखिलेश श्रीवास्तव, कोरबा पश्चिम से गायत्री शर्मा, नरेंद्र शर्मा,स्मिता करकरे, अरुण दास वैष्णव,बालको नगर से लता चंद्रा, गीता विश्वकर्मा, जितेंद्र कुमार वर्मा “खैरझिटिया”(सहमन्त्री जिला इकाई), प्रभात शुक्ला, धरम साहू आदि सदस्य गण सपरिवार दीपावली मिलन समारोह में भाग लिये, और आनंदित हुये। जीतेन्द्र वर्मा ने उपस्थित सभी सुधिजनो का आभार प्रकट किया। राष्ट्र “गीत वंदे मातरम” के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47