Advertisement

जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने प्रयास निरंतर जारी है- सिंहदेव

जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने प्रयास निरंतर जारी है- सिंहदेव

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने रविवार को लखनपुर जनपद के ग्राम पंचायत गुमगराकला में 16 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 2 लाख 20 हजार रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अत्तिरिक्त कक्ष निर्माण तथा 5 लाख 20 हजार रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत की कई निर्माण एवं विकास कार्यो के मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री  सिंहदेव ने कहा कि हमारी सरकार ने पहले  दिन से ही जनता से किए वादे को पूरा करने का काम किया है और जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने लगातार प्रयास निरंतर जारी है। किसानों से लेकर कर्मचारियों एवं युवाओं के लिए कई लाभकारी योजनाएं शुरू की गई है। लेकिन फिर भी अभी भी कई वादों को पूरा नही किया जा सका है जिसमें मितानिनों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि प्रमुख है। इनके मानदेय में वृद्धि के लिए प्रयास जारी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय वृद्धि कर उनकी जिम्मेदारी बढ़ाने का भी काम किया है। अब सरपंच चेक में साइन कर सकेंगे। सिंहदेव ने कहा कि कोरोना के नए-नए वेरिएंट के आने से अभी खतरा टला नही है। मास्क का उपयोग करने में लापरवाही न बरतें। टीकाकरण के लिए जो भी छूट गए है ओ जरूर टीका लगवाएं। टीकाकरण लगने से कोरोना से जनहानि की संभावना बहुत कम है।

मंत्री  सिंहदेव ने कहा कि गांवों में जो भी निर्माण कार्य होते है उसपर सभी जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन कड़ी नजर रखें ताकि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो। एक बार निर्माण हो जाने में बाद लंबे समय के बाद ही दुबारा निर्माण होता है इसलिए गुणवत्ता में कतई समझौता न करें।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष मोनिका पैकरा, सरपंच  लोकनाथ कुर्रे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05