Advertisement

कलेक्टर व एसपी ने जिले के सरहदी धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर व एसपी ने जिले के सरहदी धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   कलेक्टर संजीव कुमार झा व पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने सोमवार को जिले के सरहदी धान खरीदी केन्द्र परसा का अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने खरीदी केंद्र में अन्य जिलों से धान के परिवहन तथा बिचौलियों द्वारा धान खपाने की कोशिश को नकाम करने के लिए कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर  झा ने ख़रीदी केंद्र में बारदाने की स्थिति, टोकन की व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम, कैप कवर, तौलपत्र आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने निगरानी समिति के सदस्यों से बात कर खरीदी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। समिति प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि धान के हिसाब से स्टैकिंग ध्यान से करें, बिचौलियों के धान की खरीदी बिलकुल नहीं होनी चाहिए, उन पर सतत निगरानी रखना पड़ेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उन्होंने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारी परिहार से स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों को धान का पैसा मिलने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि सरगुजा एवं बलरामपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र पर स्थित परसा धान उपार्जन केंद्र नमनाकला का उपकेंद्र है। परसा केंद्र में 8 गांव के कुल 521 किसान पंजीकृत हैं।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार लंगेह, एसडीएम अम्बिकापुर  प्रदीप साहू, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधिकारी  पीएस परिहार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57