Advertisement

रायपुर : पीपरछेड़ी सहकारी समिति के प्रबंधक यसवंत साहू निलंबित : टोकन वितरण में लापरवाही बरतने का मामला

रायपुर : पीपरछेड़ी सहकारी समिति के प्रबंधक यसवंत साहू निलंबित : टोकन वितरण में लापरवाही बरतने का मामला

रायपुर, 29 नवम्बर 2021सेवा सहकारी समिति पीपरछेड़ी के समिति के प्रबंधक यशवंत कुमार साहू को निलंबित कर दिया गया है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने निलंबन की यह कार्यवाही समिति प्रबंधक द्वारा धान खरीदीे के लिए किसानों के टोकन वितरण की व्यवस्था में लापरवाही बरतने के मामले की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गौरतलब है कि एक दिसम्बर से सहकारी समितियां एवं उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए शासन द्वारा किसानों को नियमानुसार टोकन प्रदाय करने के निर्देश शासन द्वारा दिए गए हैं। टोकन वितरण का यह कार्य समितियों के धान उपार्जन की प्रतिदिन की क्षमता के मान से दिए जाने के निर्देश हैं। समिति प्रबंधक पीपरछेड़ी यशवंत कुमार साहू द्वारा शासन के उक्त निर्देश के परिपालन में लापरवाही बरती गई। प्रबंधक द्वारा 29 नवम्बर  2021 को पीपरछेड़ी समिति से जुड़े सभी ग्रामों में मुनादी कर टोकन के लिए कृषकों को बुलाए जाने से समिति में भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे वहां अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई।

 

    सेवा सहकारी समिति पीपरछेड़ी में टोकन लेने के लिए बड़ी संख्या में एक साथ कृषकों के पहुंचने और वहां अव्यवस्था की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार वहॉ पहुॅचे। उन्होंने समिति में धान खरीदी की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने बताया कि समिति में अव्यवस्थित भीड़ के दौरान घायल ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सभी की स्थिति सामान्य है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47