Advertisement

रेडी टू इट पोषण आहार कार्यक्रम को  बीज निगम को दे दिए जाने के विरोध में महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन 

रेडी टू इट पोषण आहार कार्यक्रम को  बीज निगम को दे दिए जाने के विरोध में महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छत्तीसगढ़ की महिला स्वयंसहायता समूहों द्वारा पिछले एक दशक से चलाये जा रहे रेडी टू इट पोषण आहार कार्यक्रम को कांग्रेस सरकार द्वारा बीज निगम को दे दिए जाने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा सरगुजा ने जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन सौंपाl

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ज्ञापन में महिला मोर्चा ने मांग किया है कि महामहिम राज्यपाल इस अव्यवहारिक निर्णय को तत्काल वापस लेने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार को निर्देश जारी करेंl उन्होने कहा है कि सन् 2009-10 में डॉ रमन सिंह सरकार ने ठेकेदारों से रेडी टू इट पोषण आहार कार्यक्रम को छीनकर महिला स्वयं सहायता समूहों को दिया था जिससे हजारों समूहों की महिलाओं को न केवल रोजगार मिल रहा था बल्कि उनके परिवारों का भरण पोषण भी हो रहा थाl

ऐसे में अचानक छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कुछ निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह कार्य समूह से छीनकर बीज निगम को देने का निर्णय न्यायोचित नहीं हैl इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महामंत्री सोनू तिग्गा, श्नेता गुप्ता, उमा पांडेय,आशा शुक्ला, इंदू कश्यप, शुभांगी बिहाडे, प्रभा गोस्वामी, मालती यादव, बबली नेताम, सुषमा जायसवाल, रिता कुर्रे, मनी यादव, शीतल सोनी, अम्बेश्वरी सारथी, तोरन देवी, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थेl

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47