Advertisement

मिलरों से शेष बारदानों के उठाव में लाएं तेजी-मुख्य सचिव

मिलरों से शेष बारदानों के उठाव में लाएं तेजी-मुख्य सचिव

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंगलवार को दोपहर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिला कलेक्टरों की बैठक ली। उन्होंने प्रदेश में 1 दिसम्बर से शुरू हो रहे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा की। इसके साथ ही कोविड-19 के नये वेरिएंट से बचाव के लिए जिलों के द्वारा किये आवश्यक तैयारी की जानकारी प्राप्त की।

मुख्य सचिव ने धान खरीदी के लिए आवश्यक तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि किसानों को धान खरीदी केंद्रों में किसी भी प्रकार की असुविधा या समस्या नही आनी चाहिए। इसके लिए केंद्रों में तैयारी पुख्ता रखें। राइस मिलरों से शेष बचे हुए बारदानों  के उठाव में तेजी लाएं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड के नए वेरिएंट को देखते हुए विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मॉनिटरिंग करना आवश्यक है। उनकी टेस्टिंग के साथ होम क्वारेंटिन की सतत निगरानी करना है। लोगों को  मास्क के प्रयोग को बढ़ावा देना है। धान खरीदी केन्द्र में कोविड टेस्टिंग तथा वैक्सीनेशन को को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव 12 से 14 जनवरी तक होना है जिसका व्यापक प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव, कलेक्टर संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक  अमित तुकाराम काम्बले, जिला पंचायत के सीईओ  विनय कुमार लंगेह तथा डिप्टी कमिश्नर  संतन देवी जांगड़े उपस्थित थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47