Advertisement

गोठान में विविध आजीविका गतिविधियां महिलाओं के लिए खोल रही तरक्की के द्वार

गोठान में विविध आजीविका गतिविधियां महिलाओं के लिए खोल रही तरक्की के द्वार

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   जिले के गोठनों को मल्टी एक्टीविटी सेन्टर के रूप में विकसित करने से अब स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। गोठन महिला समूहों के लिए नए-नए रोजगार के द्वार खोल रहे हैं। इससे गोठन में साल भर महिलाओं को आयमूलक रोजगार उपलब्ध हो रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर जनपद के आदर्श गोठान  सोहगा में आयस्टर मशरूम उत्पादन ईकाई शुरू की गई है। समूह की महिलाएं स्वयं मशरूम बैग तैयार कर रही है। सोहगा गोठान में मुर्गी पालन हेतु थ्री टियर केज भी है जिसमे 250 लेयर बर्ड हैं। यहां उत्पादित अंडों को आंगनबाड़ी केंद्रों को आपूर्ति की जा रही है। अंडा विक्रय से महिलाओं को अच्छी आय प्राप्त हो रही है। मल्चिंग विधि से करेला, लौकी की खेती भी की गई है। जिमीकंद एवं शकरकंद की खेती से भी महिलाओं को आय प्राप्त हुई। इसके साथ ही गोबर खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण सतत रूप से जारी है। यहां ह्यूमिक एसिड निर्माण ईकाई भी बनाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जिले में 14 गोठानां को आदर्श गोठान के रूप में विकसित की जा रही है। इन गोठानों को मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित की जा रही है ताकि यहाँ पूरे साल भर आय मुल्क गतिविधियों संचालित होती रहे और समूह की महिलाएं गोठान से जुड़े रहे। गोठान में साल भर आयमूलक गतिविधियां संचालित रहने से महिलाओं की रोजगार मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47