Advertisement

जहां भी अवसर मिले युवा उसका लाभ उठाएं-मंत्री भगत

जहां भी अवसर मिले युवा उसका लाभ उठाएं-मंत्री भगत

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  अमरजीत भगत शुक्रवार को बतौली के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर 207 हितग्रहियों को 16 लाख 25 हजार रुपये का स्वेच्छानुदान  राशि का चेक वितरित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री  भगत ने कहा कि युवा उत्सव में आकर्षक परिधानों तथा साजो सामान के साथ बेहतर कला का प्रदर्शन युवा कर रहे हैं। स्वामी विवेकानंद युवा महोत्सव का आयोजन प्रदेश स्तर पर भी होगा। युवाओं को विकासखण्ड से जिला, संभाग एवं प्रदेश स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कला और हुनर के प्रदर्शन के लिए जहाँ भी अवसर मिलता है युवा उसका लाभ उठाएं। हमारी सरकार युवाओं को अवसर प्रदान करने में संकल्पित है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मंत्री  भगत ने कहा कि प्रदेश में कला संस्कृति, तीज-त्योहारों को संरक्षित करने तथा  विलुप्त हो रहे कला संस्कृति के पुनः स्थापित करने के लिए युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विगत महीने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया था जिसमें देश-विदेश के आदिवासी लोक कला और संस्कृति को देखने-जानने का मौका मिला। इस प्रकार के आयोजन से कला संस्कृति की पहचान व संरक्षण को बल मिलने के साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को उच्च स्तर पर पहचान मिलती है।

मंत्री  भगत ने कहा कि 1 दिसम्बर से पूरे प्रदेश में समर्थन मूल्य में धान की खरीदी शुरू हो गई है। प्रदेश में किसानों को धान का वाजिब दाम मिल रहा है जिससे किसान खुश है। किसानों को धान बेचने में सुविधा देने के लिए खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है। किसानों के बारदानों में भी धान खरीदी हो रही है। उनके पुराने बारदानों के मूल्य बढ़ाकर 25 रुपया कर दिया गया है। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष  प्रदीप कुमार गुप्ता, जनपद सीईओ  विजय नारायण सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57