Advertisement

शिक्षा विभाग के अधिकारियों की संभागीय बैठक सम्पन्न

शिक्षा विभाग के अधिकारियों की संभागीय बैठक सम्पन्न

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   विगत दिवस सरगुजा संभाग के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मिशन समन्वयकों एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की विभागीय बैठक सम्पन्न हुई। संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

सर्वप्रथम बैठक में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों से संक्षिप्त परिचय प्राप्त किया गया। तत्पश्चात समस्त अधिकारियों से विद्यालयों के संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यां के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया गया। विगत 29 नवम्बर को जारी आदेश के परिपालन में स्कूलों के साफ-सफाई सुनिश्चित करने, शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, विद्यार्थियों का जाति/ निवास प्रमाण पत्र तैयार करने के लिए शिविर आयोजित करने, छात्रवृत्ति का कार्य समय पर पूरा करने लंबित पेंशन प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने पर चर्चा की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अधिकारियों से समय-समय पर भवनविहीन शाला का प्रस्ताव भेजने, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका के संधारण हेतु शिविर लगाने के लिए निर्देशित किया गया। कार्यरत विद्यालयों का मूल्यांकन करने लंबे समय तक अनुपस्थित कर्मचारियों का जांचकर प्रस्ताव भेजने, विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया। स्थानांतरण प्रस्ताव भेजने, एकल विद्यालय यदि बंद होने के कगार पर है तो उसके प्रस्ताव भेजने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक के विभिन्न बिन्दुओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57