वन सेवा संयुक्त परीक्षा 5 दिसम्बर को…..

breaking news

वन सेवा संयुक्त परीक्षा 5 दिसम्बर को…..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वन सेवा परीक्षा के सफल आयोजन के लिए उड़नदस्ता का गठन किया गया है। यह परीक्षा 5 दिसम्बर 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 12ः30 बजे एवं अपरान्ह 2 बजे से शाम 4ः30 बजे तक 13 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

कलेक्टर द्वारा परीक्षा के संचालन पर देख-रेख प्रश्नपत्र के सील बंद गोपनीय पैकेट्स को परीक्षा केन्द्र तक सुरक्षित पहुचानें, परीक्षा के दौरान अनैतिक कार्यों को रोकने एवं परीक्षा समाप्त होने के पश्चात आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। ज्ञातव्य है कि डिप्टी कलेक्टर प्रवीण कुमार भगत, यातायात शाखा के सहायक उप निरीक्षक चन्द्र प्रकाश केरकेटटा, यातायात विभाग के कुलदीप तिग्गा व जितेन्द्र सांडिल्य को परीक्षा केन्द्र सरस्वती शिशू मंदिर उ0मा0वि0, शासकीय राजीव गांधी पीजी कॉलेज एवं हॉली क्रास कांवेंट उ0मा0वि0 अम्बिकापुर का दायित्व सौंपा गया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इसी प्रकार तहसीलदार अम्बिकापुर भूषण सिंह मंडावी, रक्षित निरीक्षक संजय नाथ तिवारी,  इम्तियाज अली व राजमुकुन्द को परीक्षा केन्द्र शासकीय पॉलिटेक्निक, सरस्वती महाविद्यालय सुभाषनगर व साई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा का दायित्व दिया गया है। नायब तहसीलदार किशोर वर्मा, महिला थाना के सहायक उप निरीक्षक अनिल पांडेय, थाना अम्बिकापुर के रुपेश महंत व रामप्रसाद निकुंज को परीक्षा केन्द्र शासकीय बहुउद्देशीय उ0मा0वि0, शासकीय कन्या उ0मा0वि0, शासकीय नगर पालिक निगम उ0मा0वि0, शासकीय उ0मा0वि0 पुलिस लाईन की जिम्मेदारी दी गई है।

नायब तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू, थान गांधी नगर के सहायक उप निरीक्षक दिलीप दुबे, समीनुल हसन व अतुल सिंह को परीक्षा केन्द्र उर्सुलाइन कन्या उ0मा0वि0, शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय व शासकीय उ0मा0वि0 मणिपुर वार्ड की जिम्मेदारी दी गई है।