Advertisement

जिला पंचायत सीईओ ने नमनाकला खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण………..

जिला पंचायत सीईओ ने नमनाकला खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण………..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह ने शनिवार को अम्बिकापुर विकासखण्ड के नमनाकला उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर धान खरीदी की  व्यवस्थओं का जायजा लिया। उन्होंने  खरीदी केंद्र में खाली बारदानों को व्यवस्थित रखने तथा बारदाना पंजी को प्रतिदिन उपडेट रखने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जिला पंचायत सीईओ ने समर्थन मूल्य में धान खरीदी की तैयारी तथा किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओ का जायजा लेते हुए समिति प्रबंधक को निर्देशित किया कि धान खरीदी के दिन ही बारदानों की स्टैकिंग करें  ताकि उठाव में आसानी से हो सके। उन्होंने भंडार कक्ष में रखे खाली बारदानों की प्रतिदिन भौतिक सत्यापन करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने  धान की गुणवत्ता, धान में नमी की मात्रा, आर्द्रतामापी यंत्र, जारी किए गये टोकन की संख्या, पंजीकृत किसानों की संख्या सहित अन्य व्यवस्थाओंकी जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक सहित सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारीपूर्वक धान खरीदी करने तथा बिचौलियों से सतर्क रहने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रदीप साहू, जिला खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57