Advertisement

Chhattisgarh News : अपर मुख्य सचिव श्रीमती पिल्लै ने धान खरीदी और संग्रहण केन्द्रों का किया निरीक्षण

रायपुर : अपर मुख्य सचिव श्रीमती पिल्लै ने धान खरीदी और संग्रहण केन्द्रों का किया निरीक्षण

रायपुर, 04 दिसम्बर 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर धान खरीदी व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए प्रदेशभर में सचिवालय से लेकर जिलास्तरीय अधिकारी लगातार दौरा कर धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी पहले दिन से मुस्तैद हैं, जिससे किसानों को कोई परेशानी न हो और धान खरीदी व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। राज्य शासन की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै ने शुक्रवार को धमतरी जिले के कुरूद, धमतरी और नगरी विकासखंड के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चालू खरीफ विपणन वर्ष में शासन द्वारा तय मापदंड अनुरूप समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और खरीदी प्रक्रिया को नजदीक से देखा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

   
श्रीमती पिल्लै ने कुरूद के भाठागांव और धमतरी के भोयना में खरीदी केंद्रों से लेकर धान संग्रहण केन्द्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस मौके पर कुरूद के चटौद, चिंवरी, धमतरी के संबलपुर, लिमतरा, नगरी के कुकरेल समिति के तहत उपार्जन केन्द्र माकरदोना का सघन निरीक्षण श्रीमती पिल्लै ने किया। उक्त केंद्रों में उपलब्ध कर्मचारी, आर्द्रतामापी मशीन, चबूतरा, स्टेकिंग की व्यवस्था,  कांटा-बांट, तौलाई प्रक्रिया, कंप्यूटर में एंट्री से लेकर बारादानों की उपलब्धता, अब तक की गई धान खरीदी और जारी टोकन की जानकारी भी अपर मुख्य सचिव ने ली। श्रीमती पिल्लै ने सुचारू धान खरीदी के लिए ज़िले में बनाई गई कार्ययोजना और व्यवस्था को सराहा और आगे भी इसी तरह धान उपार्जन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को कोई दिक्कत ना हो और राज्य सरकार की मंशा अनुरूप सभी किसानों को उनकी उपज का सही दाम समर्थन मूल्य के तौर पर मिल सके इसे ध्यान में रखते हुए धान खरीदी जारी रखें।
मौके पर मौजूद कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने बताया कि सभी धान खरीदी केंद्रों में टोकन जारी करने की व्यवस्था है, जिससे केंद्रों में अव्यवस्था या अनावश्यक भीड़ भाड़ ना हो। केंद्रों में अब तक 8 हजार 190 किसानों से 22,025 मीट्रिक टन धान खरीद लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे केंद्र जहां ज्यादा धान खरीदी हुई है, वहां से सीधे मिलर्स धान उठाव शुरू करेंगे। समर्थन मूल्य में धान उपार्जन सुचारू रूप से हो सके इसके लिए सभी केंद्रों हेतु नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत श्रीमती प्रियंका महोबिया, खाद और संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57