Advertisement

Chhattisgarh News : नारायणपुर प्रभारी सचिव डॉ प्रियंका शुक्ला ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

नारायणपुर : प्रभारी सचिव डॉ प्रियंका शुक्ला ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक,जिले में किये जा रहे कोविड-19 टीकाकरण एवं मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ की ली जानकारी,प्रभारी सचिव डॉ प्रियंका शुक्ला ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण 

नारायणपुर, 04 दिसम्बर 2021जिले की प्रभारी सचिव और संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ प्रियंका शुक्ला ने आज अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण एवं रोकथाम, मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के पूर्व वर्षों में संचालित किये गये कार्यों की जानकारी ली। डॉ शुक्ला ने ओरछा विकासखंड में इस अभियान को और अधिक जिम्मेदारी एवं संवेदनीशलता के साथ संचालित करने कहा। उन्होंने गांवों में लोगों को मलेरिया एवं ऐसी अन्य बीमारियों जो मच्छर के काटने से होती है, उससे बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने कहा। साथ ही मलेरिया से पॉजिटिव पाये गये व्यक्तियों को पहली डोज देने के बाद उनकी सतत् जानकारी लेने के निर्देश दिये। डॉ शुक्ला ने वर्तमान में संचालित मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत् अब तक किये गये मलेरिया जांच, पॉजिटिव पाये गये व्यक्तियों की संख्या, पॉजिटिव दर आदि की जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू, एसडीएम श्री जितेन्द्र कुर्रे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीआर पुजारी, डीपीएम परमानंद बघेल सहित अभियान से जुड़े अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बैठक में डीपीए परमानंद बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत जिले में अब तक 32 हजार 143 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 846 लोग पॉजिटिव पाये गये हैं। इसके साथ ही मुख्य मंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजनांतर्गत 15 हाट-बाजारों के माध्यम से 254 मेडिकल टीम द्वारा 8823 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया है। डॉ शुक्ला ने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले, इसके लिए इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार स्थानीय बोली में किया जाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अंदरूनी गांवों से आने वाले ग्रामीणों से संवाद स्थापित करने हेतु स्थानीय भाषा का उपयोग करें। उन्होंने कहा जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन, हमर लैब, ऑनलाईन ओपीडी रजिस्ट्रेशन, आईसीयू, आदि की जानकारी ली।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीआर पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमर लैब योजनांतर्गत जिला अस्पताल में स्थान का चयन किया जा चुका है। वहीं जिला अस्पाल में ऑनलाईन ओपीडी की शुरूआत कर दी गयी है। शेष स्वास्थ्य केन्द्रों में जल्द ही ऑनलाईन ओपीडी पंजीयन की सुविधा प्रारंभ की जायेगी। कोविड-19 वैक्सीनेशन अंतर्गत 58 हजार 960 लोगों को प्रथम डोज लगाया जा चुका है। वहीं 27 हजार 421 लोगों को सेकण्ड डोज लगाया जा चुका है। जिले में वैक्सीनेशन दर को बढ़ाने के लिए गांवों में वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किये जा रहे है।

प्रभारी सचिव डॉ प्रियंका शुक्ला ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण 

जिले की प्रभारी सचिव और संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ प्रियंका शुक्ला ने आज अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में निर्मित किये जाने वाले हमर लैब के स्थल का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को लैब स्थापना कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिये। डॉ शुक्ला ने जिला अस्पताल के प्रसूति कक्ष, एक्स-रे, ब्लड बैंक, महिला वार्ड आदि कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की। उन्होंने कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए सभी तैयारिया सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियेां को दिये।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57