ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राशिफल

Horoscope Today 05 December 2021: आज रविवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बहुत शुभ, मिलेंगे अच्छे मौके

Horoscope Today 05 December 2021: इन पांच राशियों के लिए रविवार का दिन रहेगा बहुत शुभ, मिलेंगे अच्छे मौके

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल रविवार 5 दिसंबर 2021,दिन-रविवार। तिथि  द्वितीया, दूज। व्रत/पर्व/पूजा – पितृ पूजा। चन्द्र राशी –धनु। कार्य सिद्ध सफल योग – 9:37 से प्रारंभ। मार्गशीर्ष  शुक्ल पक्ष, वैदिक मास-सह-मास, हेमंत ऋतु, दक्षिणायन सूर्य।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आप अपनी कार्यकुशलता से अपने सभी मुद्दों को आसानी से हल कर लेंगे। आज आपको अपने माता-पिता का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। यदि लंबे समय से आपको कोई मानसिक तनाव चल रहा था, तो उसमें भी आज राहत होगा। आज आप अपने बुद्धि व ज्ञान का उपयोग करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के सभी दरवाजे खोल लेंगे, जिसके कारण आप अपने और अपने परिवार के सभी सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप सायंकाल के समय अपने किसी परिजन के घर घूमने जा सकते हैं। नौकरी में आज आपको किसी महिला मित्र के सहयोग से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आज आपकी अपने कार्यों के प्रति सक्रियता बढेगी। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको अपने काम और सामान दोनों का ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता हैं। आज आप अपने परिवार में किसी जमीन संबंधी मुद्दे पर अपने पिताजी और अपने अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आज सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए को कुछ सामाजिक सम्मेलनों में जाने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है यदि उन्होंने विदेश में पढ़ाई करने के लिए किसी परीक्षा को दिया था,तो आज उसमें उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है, लेकिन आज आपको अपने घर परिवार में किसी से भी ज्यादा उम्मीदें नहीं रखनी है, क्योंकि आपको उन उम्मीदों के पूरा ना होने पर परेशानी होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा के लिए जा सकते हैं, लेकिन आज आपका मन कुछ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी करेगा, लेकिन आपको उसमें ध्यान देना होगा कि आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी ही करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जाएगा,जिसमें आपको अपने साथी कर्मचारियों के साथ की आवश्यकता होगी, जिनकी मदद से आप सायंकाल तक उस कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे और अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। आज आप जिस काम को अपने हाथ में लेंगे, उसे पूरा करके ही हटेंगे, जिससे आपका मनोबल और ऊंचा होगा। आज आप यदि अपने धन को बढ़ाने के लिए कहीं पर निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आपकी पुत्र व पुत्री की शिक्षा संबंधित कोई समस्या चल रही है, तो आज वह भी सुलझ सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपके कुछ नए खर्चे खर्चे बढ़ सकते हैं, जिनके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आज परिवार का मे छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशे कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करेंगे, लेकिन यदि आपके पिताजी को आंखों से संबंधित कोई कष्ट चल रहा है, तो उसमें आज वृद्धि हो सकती है, इसलिए डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यापार में यदि किसी को साझेदार बनाना पड़े, तो उसके बारे में पूरी जानकारी रखकर व सालाह मशवरा कर कर ही बनाए, नहीं तो वह भविष्य में आपके साथ धोखा कर सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यापार के लिए नई नई खोज करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने कुछ कार्यों को आगे के लिए टाल सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान देना होगा। यदि कोई कानूनी कार्य हो, तो आपको उसे ज्यादा समय के लिए उसे आगे के लिए नहीं टालना है, नहीं तो वह आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। यदि आज आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बना रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें व अपने परिवार के बारे सदस्यों से सलाह लेकर ही सौदा करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने परिवार के सदस्यों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी परिजन के यहां मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए रचनात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने मन में किसी के प्रति भी गलत विचारों को आने से रोकना होगा और यदि आपका अपने ससुराल पक्ष के किसी से व्यक्ति से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसे भी आज आपको समाप्त करने की कोशिश करनी होगी। नौकरी में आज आपको आपके मन मुताबिक कार्य मिल जाने के कारण आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

सायं काल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए एक कला सीखनी होगी, जिसका लिए आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको भेजनी होगी। यदि आज आपको किसी की बात बुरी भी लगे, तो आपको उसमें क्रोध नहीं करना है, तभी आप अपने व्यापार की वृद्धि कर पाएंगे। यदि आज कोई परेशानी भी आये, तो आपको उसका सामना साहस दिखाकर करना होगा, तभी आप उसे समाप्त कर पाएंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंता का रहने वाला है। आज आप संतान की पढ़ाई लिखाई से संबंधित किसी चिंता के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को आज वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आज आपका नौकरी व कार्यक्षेत्र अथवा अपने घर में कोई वाद-विवाद पनते, तो उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है, क्योंकि वही आपको सम्मान दिलवाएगी अन्यथा आप के रिश्तो में दरार पड़ सकती है। आज आपको किसी निर्णय को लेने से पहले अपने दिल व दिमाग दोनों की बात सुनकर ही लेना होगा और किसी की बातों में नहीं आना है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन आपका व्यवसाय थोड़ा धीमा रहेगा। जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आज आप अपने व्यवसाय में यदि अपने पिताजी से सलाह लेकर कोई नया बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपने कार्य क्षेत्र मे परेशानियों के कारण जीवनसाथी से भी किसी वाद विवाद में पड़ सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि वह नाराज हो, तो उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। आज आप अपने काम में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। आज सायंकाल के समय आपको कुछ कड़वी बातें सुनने को मिल सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप भविष्य को लेकर कुछ उलझनों में रहेंगे, जिसके कारण परेशान रहेंगे, इसके लिए आप अपने किसी प्रिय मित्र से सलाह मशवरा करेंगे, जो आपको उत्तम सलाह देंगे। यदि आप आज अपने जीवनसाथी को किसी नए व्यवसाय को कराना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज बदलाव की स्थिति उत्पन्न होगी, लेकिन आपको पहचानना होगा, तभी आप उनसे लाभ अवश्य प्राप्त कर पाएंगे। आज आप धर्म-कर्म के कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका लाभ भी आप अवश्य उठाएंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको अपने किसी परिजन के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड सकता हैं। आज आपको किसी को भी सलाह मशवरा देने से पहले सोचना होगा कि आपकी सलाह उसके लिए नुकसानदायक ना हो। ससुराल पक्ष से आज आपको कोई उपहार मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों से बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने मन में सकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आसानी से अपने सभी कार्य को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आज बिजनेस कर रहे लोगों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण उन्हें कुछ असुविधा होगी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!