Advertisement

Ambikapur News: कलेक्टर ने कुन्नी और केदमा धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण…..

कलेक्टर ने कुन्नी और केदमा धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण…..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  समर्थन मूल्य में धान खरीदी शुरू होने के साथ ही खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण जिला प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर संजीव कुमार झा ने धान खरीदी के छठवें दिन सोमवार को लखनपुर विकासखण्ड के कुन्नी और उदयपुर विकासखंड के केदमा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी केंद्र में किसान बारदाना पंजी में प्रतिदिन बारदानों की संख्या, किसान का नाम एवं ग्राम का नाम प्रविष्टि करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर झा ने समर्थन मूल्य में धान खरीदी की तैयारी तथा किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए किसान बारदाना पंजी का अवलोकन किया और समिति प्रबंधक को निर्देशित किया कि किसानों के द्वारा लाए जा रहे बारदानों का प्रतिदिन पंजी में प्रविष्टि करें ताकि जमा किए गए बारदाने की राशि से कोई भी किसान वंचित न रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान की गुणवत्ता, धान में नमी की मात्रा, आर्द्रतामापी यंत्र, जारी किए गये टोकन की संख्या, पंजीकृत किसानों की संख्या सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने किसानों द्वारा लाए गए धान का वजन कराकर देखा और धान में नमी की मात्रा का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने किसानों को अधिक से अधिक जैविक खाद उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश समिति प्रबंधकों को दिए।

कुन्नी उपार्जन केन्द्र अंतर्गत 26 गांव के 2017 किसानों ने समर्थन मूल्य में धान बेचने पंजीयन कराया है। 6 दिसम्बर के लिए 29 किसानों ने टोकन कटाया है तथा अब तक 382 किसानों को टोकन जारी किया गया है। केदमा उपार्जन केन्द्र के अंतर्गत 13 गांव के 389 किसान पंजीयन कराया है। अब तक 15 टोकन जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, एसडीएम उदयपुर अनिकेत साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47