Advertisement

Ambikapur News: वन सेवा परीक्षा में 4875 अभ्यर्थी हुए शामिल……..

वन सेवा परीक्षा में 4875 अभ्यर्थी हुए शामिल…….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  लोकसेवा आयोग द्वारा रविवार 5 दिसम्बर को आयोजित छतीसगढ़ वन सेवा (संयुक्त) परीक्षा 2020 में सरगुजा संभाग के के 4875 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 3363 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दो शिफ्ट में हुए परीक्षा में कुल 8 हजार 238 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था।  संयुक्त वनसेवा परीक्षा के  लिए 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सुव्यवस्थित परीक्षा संचालन के लिए लोक सेवा आयोग के सचिव डॉ प्रवीण वर्मा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

भर्ती परीक्षा के नोडल अधिकारी प्रवीण भगत ने बताया कि लोक सेवा आयोग  द्वारा आयोजित संयुक्त वन सेवा परीक्षा 2020 प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः30 तक तथा अपरान्ह 2 बजे से 4ः30 तक दो शिफ्ट में 13 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की गई। पहली शिफ्ट में 4875 तथा दूसरी शिफ्ट में 4816 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों में सभी परीक्षार्थी कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए परीक्षा में शामिल हुए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57