छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

Chhattisgarh News: राज्य में अब तक 37.36 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी 

रायपुर : राज्य में अब तक 37.36 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी 

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)

प्रदेश में 10.12 लाख किसानों ने बेचा धान

राजनांदगांव जिला 3.54 लाख मीटरिक टन से अधिक धान खरीदी कर प्रदेश में पहले पायदान पर

रायपुर, 21 दिसंबर 2021 राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 21 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 10 लाख 12 हजार 159 किसानों से 37 लाख 35 हजार 828 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2484 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है।

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 12 लाख 21 हजार 675 मीटरिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 9,15,779 मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। 

धान खरीदी के 21वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 3,53,870 मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 2,90,909 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। बेमेतरा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 2,87,427 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।  

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 दिसम्बर तक चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 52,376 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 16,122 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 2,837 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 1,20,287 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 58,990 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 8,017 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 9,572 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 1,95,591 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 24,721 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 2,90,909 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 43,187 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 1,62,745 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 2,03,368 मीटरिक टन, बालोद जिले में 2,39,496 मीटरिक टन, बेमेतरा जिले में 2,78,427 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 1,71,008 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 1,82,712 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 3,53,870 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 2,70,452 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 1,61,998 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 1,34,972 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 2,60,389 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 2,00,340 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 55,694 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 39,594 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 42,987 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 59,981 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 95,180 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!