Advertisement

200 से अधिक संख्या होने पर लेनी होगी कलेक्टर से अनुमति

200 से अधिक संख्या होने पर लेनी होगी कलेक्टर से अनुमति

सूरजपुर/31 दिसम्बर 2021/ छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, नवा रायपुर के आदेश के परिपालन में तथा पिछले जारी आदेश मे आंशिक संशोधन करते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने नया आदेश जारी किया है। जिसमें जिला में कोविड-19 एवं नये वेरियण्ट ओमिक्रान के संक्रमण के नियंत्रण के लिए धार्मिक, खेलकुद, सामाजिक एवं अन्य समस्त प्रकार के आयोजनों तथा नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थलों पर कोविड एप्रोप्रिएट विहेवियर जैसे मास्क, सेनेटाईजर का प्रयोग, सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन आदि के शर्त पर एक तिहाई क्षमता तक ही व्यक्तियों को भाग लेने की अनुमति प्रदान की गई है, तथा किसी भी प्रकार के कार्यक्रम, सभाओं के आयोजन में 200 से अधिक व्यक्तियों की उपस्थित होने पर कार्यक्रम के आयोजन हेतु कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी से लिखित पूर्वानुमति प्राप्त किया जाना अनिवार्य होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर ऐपीडेमिक डिसीज एक्ट एवं विधि अनुकूल अन्य धाराओं के तहत् कठोर कार्यवाही की जायेगी।
य़ह पढ़े:- एकलव्य विद्यालय के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रहा सूरजपुर का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

य़ह पढ़े सूरजपुर जिले के 59 आरक्षक पदोन्नत होकर बने प्रधान आरक्षक।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47