Advertisement

Ambikapur News : युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की धड़कन है -अमित साहू

युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की धड़कन है -अमित साहू

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के मुख्य अतिथि में युवा मोर्चा सरगुजा के पदाधिकारी बैठक 05 जनवरी 2022 को आयोजित की गई प्रदेश के अध्यक्ष एक दिवसीय प्रवास पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात पदाधिकारी बैठक एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा के ऊपर मिशन 2023 फतेह करने की महती जिम्मेदारी है। मुझे भाजयुमो की वर्तमान टीम पर पूरा भरोसा है कि वे संगठन की उम्मीदों पर पूरे खरे उतरेंगे। आगे उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की वर्तमान कांग्रेस सरकार लगातार  युवाओं के साथ छल धोखा करने वाली ऐसी सरकार को छत्तीसगढ़ का युवा उखाड़ फेंकेगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की धड़कन है और एक-एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जनता पार्टी के रीति नीति को बूथ स्तर तक लेकर जाए। उन्होंने आगामी कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि युवा मोर्चा वन बूथ 20 यूथ सभी मंडलों में पूरा करेगा और बूथ लेवल तक अपने सिपाही चुनाव से पहले हम खड़ा करेंगे।  इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही देश के भविष्य हैं वर्तमान समय में भारत की 60% आबादी युवा है जो देश की दिशा व दशा दोनों बदलने में सक्षम है अभी हम विपक्ष की भूमिका में है इसलिए युवा मोर्चा के ऊपर आगामी चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण जवाबदारी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने अध्यक्षीय उद्बोधन रखते हुए कहा कि भाजयुमो सरगुजा की टीम प्रदेश की कांग्रेस सरकार  की विफलता को लेकर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने को तैयार बैठी है। युवा मोर्चा के मेरे साथियों से आहवान करता हूं कि वो तब तक चैन से ना बैठे,जब तक कांग्रेस की भ्रष्ट और निकम्मी सरकार चली नहीं जाती। उन्होंने अपने उद्बोधन में भाजयुमो के कार्यक्रमों का वृत रखा ।बैठक के दौरान कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज एवं प्रदेशकार्यसमिति संजय सोनी ने भी संबोधित किया ।कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो महामंत्री संजीव वर्मा एवं अंशुल श्रीवास्तव ने तथा आभार प्रदर्शन भाजयुमो जिला मंत्री वीर सोनी  ने किया।

इस अवसर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ,प्रिया सिंह, दीक्षा अग्रवाल, अमित गुप्ता,रविकांत उराव ,गौरव शर्मा मानी बाघा,निश्चल प्रताप सिंह,अभय साहू,अंकित जासवाल,रविन्द्र भारती,विकेश साहू,  नितिन गुप्ता, हर्ष जयसवाल ,अनुराग शुक्ला,धीरज सिंह राजपूत,  श्रीधर केसरी, अनीश सिंह, राजेंद्र राजवाड़े, विनाल गुप्ता, अविनाश कुशवाहा, दिव्यांशु केसरी,मंडल अध्यक्ष निशांत सिंह  गोलू यादव , करण श्रीवास्तव, गौरव मिश्रा ,अनिरुद्ध मिश्रा , दिगंबर यादव, सौरभ मिश्रा,रानी मिश्रा एवं अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47