Advertisement

Ambikapur News : सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा को सोशल मीडिया पर मिली कृषि सेवा केंद्र की शिकायत-कृषि सेवा केंद्र हुआ सील

सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा को सोशल मीडिया पर मिली कृषि सेवा केंद्र की शिकायत-कृषि सेवा केंद्र हुआ सील

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  सरगुजा में किसानों के हितो को ध्यान में रखते हुए कृषि सेवा केंद्रों की सतत निगरानी की जा रही है और आने वाली किसी भी तरह की शिकायत का तुरंत निराकरण भी किया जा रहा हैl  इसी क्रम में आज सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा को सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राम असोला स्थित केसरी कृषि सेवा केंद्र द्वारा यूरिया एवं डी.ए.पी का निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर बेचने की शिकायत मिलीl मामले को गंभीरता से लेते हुए सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने त्वरित अंबिकापुर तहसीलदार भूषण मंडावी तथा नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा को असोला स्थित केसरी कृषि सेवा केंद्र के निरीक्षण के लिए भेजा गया l

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जहां जांच में पाया गया कि पूर्व में गत वर्ष भी इस तरह की शिकायत आने पर कृषि केंद्र को सीलबंद किया गया था, परंतु दुकान के संचालक द्वारा दुकान का मुख्य सटर की सील को ना खोलते हुए परंतु दुकान के छोटे सटर को खोल कर इसे गोदाम की तरह उपयोग में लाया जा रहा था,  तथा सोशल मीडिया से प्राप्त शिकायत अनुसार दुकान द्वारा यूरिया एवं डीएपी का विक्रय बाजार भाव से अधिक मूल्य पर किया जा रहा था l जिस पर प्रकरण को जांच में लेते हुए केसरी कृषि सेवा केंद्र में स्थित गोदाम को सामान सहित दोनों तरफ से आगामी आदेश पर्यंत सील बंद कर दिया गया हैl

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47