Advertisement

Ambikapur News : सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर चल रही लगातार कार्यवाही से कोचियों के हौसले पस्त….

सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर चल रही लगातार कार्यवाही से कोचियों के हौसले पस्त……

P.S.YADAV//ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर लगातार कोचियो और अवैध धान भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही जारी है प्रशासन की पैनी नजर सभी धान खरीदी केंद्रों पर है जिससे कोचियों के हौसले पस्त होते नजर आ रहे हैं इसी क्रम में आज एसडीएम अंबिकापुर प्रदीप साहू द्वारा 100 बोरी अवैध धान जप्त कर कोचिये के मंसूबों पर पानी फेर दियाl

आज सुबह जब एसडीएम प्रदीप साहू करजी धान खरीदी केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुंचे तो वहां किसानों से बात बातचीत की जिसके बाद उन्हें पता चला कि एक कोचिये के द्वारा धरमसाय नामक किसान के नाम पर अपना अवैध धान खपाने का प्रयास किया जा रहा है जिस पर त्वरित एक्शन लेते हुए 100 बोरी धान जप्त कर समिति प्रबंधक को सुपुर्द कर दिया गया हैl

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी प्रकार आज तहसीलदार अंबिकापुर भूषण मंडावी बरढोढ़ी धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के लिए निकले तो उन्हें बरढोढ़ी के एक दुकान के पास खड़ी पिकअप में धान लोड हुआ दिखा पूछताछ पर पता चला कि वह धान उसी किराना स्टोर के मालिक रमेश राजवाड़े का है,  पूछताछ पर रमेश राजवाड़े द्वारा कोई भी कागज प्रस्तुत नहीं किया गया जिसे अवैध मानते हुए पिकअप में रखे 60 बोरी धान को जप्त कर लिया गयाl

साथ ही दुकान के अंदर 80 बोरा धान और रखा था जिसका भी कोई कागज दुकानदार द्वारा नहीं दिखाया गया धान को प्रथमदृश्या अवैध मानते हुए दुकान में रखा 80 बोरी धान और पिक अप में रखा 60 बोरी धान कुल 140 बोरी धान को जप्त कर मंडी सचिव को सुपुर्द कर दिया गया है जिस पर आगे मंडी एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगीl

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47