Advertisement

Ambikapur News : कोरोना संक्रमण पर आधारित शॉर्ट फिल्म ‘‘चिराग’’ के पोस्टर का हुआ विमोचन…..

कोरोना संक्रमण पर आधारित शॉर्ट फिल्म ‘‘चिराग’’ के पोस्टर का हुआ विमोचन…..

P.S.YADAV//ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  प्रभानंद फिल्म प्रोडक्शन एवं छ0ग0 जन जागृति सेवा समिति (एन0जी0ओ0) अम्बिकापुर के बैनर तले निर्मित हिन्दी शॉर्ट फिल्म ‘‘चिराग-द बेस ऑफ फैमिली’’ के पोस्टर का विमोचन प्रभारी आयुक्त सरगुजा संभाग के सुश्री संतन देवी जांगड़े एवं उपायुक्त (वि0) महावीर राम तथा कलेक्टर प्रतिनिधि जिला सरगुजा के द्वारा किया गया। इस दौरान लोकप्रिय कलाकार एवं निर्देशक आनंद सिंह यादव, रंजीत शारथी, अर्चना पाठक, पुनम दुबे (वीणा), देवेश बेहरा, डॉ0 अजय पाल सिहं, अभिषेक गुप्ता, राजेश सिन्हा आदि कलाकार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संस्था द्वारा माननीय प्रधानमंत्री, माननीय मुख्यमंत्री छ0ग0 शासन, माननीय खाद्य मंत्री छ0ग0 शासन, आयुक्त सरगुजा संभाग अम्बिकापुर, कलेक्टर जिला सरगुजा को सम्बोधित करते हुए मांग पत्र दिया गया जिसमें उल्लेख किया गया है कि यह शॉर्ट फिल्म ‘‘चिराग-द बेस ऑफ फैमिली’’ जो कोरोना संक्रमण पर आधारित पारिवारिक फिल्म है। फिल्म आमजनों को कोरोना संक्रमण, कोरोना वेक्सीन व हेल्थ के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फिल्म का निर्मित किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

फिल्म को संस्था द्वारा निःशुल्क कोरोना संक्रमण वैश्विक महामारी के प्रति सभी लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शासन को देने हेतु इच्छा जाहिर की गई है। इस फिल्म को सभी चिकित्सालयों, चौक-चौराहों, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों, शासकीय कार्यालयों, शासकीय छात्रावासों, दूर्दशन, रेडियो तथा सभी टीवी चैनलों पर एवं निजी संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाओं एवं अन्य सभी संस्थाओं में कोरोना वैक्सीन शिविर के आयोजन में उक्त फिल्म को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित कर लोगों को कोरोना वैश्विक महामारी संक्रमण के प्रति जागरूक किये जाने की मांग की गई। यह फिल्म संस्था के यूट्यूब चैनल ‘‘प्रभानंद फिल्म प्रोडक्शन’’ पर दिनांक 20 जनवरी 2022 दिन गुरूवार को रिलीज होगी, जिसे देखने हेतु अपील की गई है।

इस फिल्म के निर्माता प्रभा यादव और पठकथा, संवाद एवं निर्देशक आनंद सिंह यादव, गीत, संगीत पुनम दुबे (वीणा), डीओपी जितेन्द्र विन्दू, बैकग्राउण्ड म्यूजिक प्रदीप विश्वास, स्थानीय कलाकार आनंद सिंह यादव, देवेश बेहरा, अर्चना पाठक, रंजीत सारथी, डॉ0 अजयपाल सिंह, डॉ0 पी0आर0 शिवहरे, मीना वर्मा, किरण कुशवहा, राजेश कुमार सिन्हा, शताक्षी, सुषमा मिंज, बी0आर0 सिंह, हिमांशु पाण्डेय, हेमंत, अभिषेक गुप्ता, राजकुमार, देवंती गुप्ता, दिशा गुप्ता, लक्की गुप्ता, रामदुलार यादव, रामचन्द्र यादव, कलम विश्वकर्मा, जशपाल सिंह हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM