Advertisement

रामायण मंच चारदीवार निर्माण करा रहे पार्षद पति व एसईसीएल कंपनी स्तरीय सांसद प्रतिनिधि के भाई को जम कर पीटाई अवैध महुआ शराब विक्रेताओं ने की हरकत

रामायण मंच चारदीवार निर्माण करा रहे पार्षद पति व एसईसीएल कंपनी स्तरीय सांसद प्रतिनिधि के भाई को जम कर पीटाई अवैध महुआ शराब विक्रेताओं ने की हरकत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख बिश्रामपुर – रामायण मंच का चारदीवारी निर्माण कार्य करा रहे पार्षद पति एवं सांसद प्रतिनिधि का भाई को अवैध महुआ शराब का धंधा करने वाले लोगों का एक समूह ने जमकर लाठी-डंडे से पिटाई कर गले से सोने का चैन व पॉकेट से 73000 लूट कर चलते बने ।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बिश्रामपुर के वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद कृति दुबे का पति व एसईसीएल कंपनी के सरगुजा सांसद रेणुका सिंह का प्रतिनिधि सुधीर दुबे जेएमक्यू कॉलोनी की रामायण मंच का चारदिवारी का निर्माण करा रहे थे इसी दौरान मोहल्ले के पव्वा पारा के तुलसी प्रजापति डंडा से सिर पर जबर्दस्त प्रहार कर दिया जिससे प्रार्थी सुधीर दुबे का सिर फट गया वह जमीन पर जा गिरे। जमीन पर गिरने के बाद भी विजय देवांगन वह अन्य लोगों ने डंडा लात घूंसे से जमकर पिटाई की लोगों ने इसकी खबर पार्षद कृति दुबे दी और मौके पर पहुंची पार्षद कृति दुबे जैसे ही पहुंची उन्हें भी आरोपियों ने गाली गलौज की ।इसी बीच आरोपियों ने पार्षद पति सुधीर दुबे के पैकेट में रखा 7300रू एवं गले से सोने का चैन पार कर दिया जिसकी शिकायत बिश्रामपुर थाना में लिखित रूप से की गई है। परीक्षण के बाद पुलिस मामला दर्ज करने की बात कह रही है। इस संबंध में पार्षद पति एवम संसद प्रतिनिधि राघवेंद्र दुबे उर्फ गुड्डू का भाई सुधीर दुबे ने बताया की वार्ड के पव्वा पारा का नाम अवैध शराब बनाने का कारण प्रचलित हुआ। रेलवे पटरी से लगा 15घरों में अवैध महुआ शराब निर्माण कर लंबे समय से अवैध धंधा कर रहे हैं शाम ढलते ही शराबियों का अड्डा लगा जाता है यही नहीं यहां कबाड़ीओं का जमघट लगा रहता है जहां छोटे बड़े कबाड़ चोर खान क्षेत्रों से लौह सामग्री चोरी कर अघोषितअवैध कबाड़ की दुकान लंबे समय से चला रहे हैं। शराब का धंधा, कबाड़ का धंधा एवं जुआ का धंधा चलने से वार्ड क्रमांक 12 के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वार्ड वासियों के लंबे समय से इस मांग पर कि रेलवे पटरी के किनारे रहने वाले लोगों से वार्ड को गंदा होने से बचाने के लिए रामायण मंच के किनारे से पव्वा पारा जाने वाले गली को बंद कर दे। वार्ड वासियों का लंबे समय की मांग को जब जब चारदीवारी का निर्माण कर पूरा करने का प्रयास किया जाता है तब तक अवैध शराब का धंधा करने वाले लोग इस चार दिवारी का तोड़ देते हैं। आज इसी कड़ी में हमें शराब का धंधा करने वालों ने जमकर डंडा और पत्थर हमला किया जिससे मैं जख्मी हो गया और मेरे जेब में रखा 7300 रुपए एवं गले से सोने का चैन शराब का धंधा करने वालों ने लूट लिया ।
*पार्षद पति के समर्थन में वार्ड वासियों ने थाना पहुंचकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की*
इस संबंध में वार्ड के महिला पुरुषों ने विश्रामपुर थाना पहुंचकर रेलवे के किनारे पव्वा पारा में अवैध शराब कबाड़ एवं जुआ के धंधा पर रोक लगाने की मांग की तथा पार्षद पति एवं सांसद प्रतिनिधि के भाई पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ।बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऑनलाइन परीक्षा सम्बन्धित समस्याओं को लेकर एन.एस.यू.आई ने सौंपा ज्ञापन

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57