Advertisement

ऑनलाइन परीक्षा सम्बन्धित समस्याओं को लेकर एन.एस.यू.आई ने सौंपा ज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा सम्बन्धित समस्याओं को लेकर एन.एस.यू.आई ने सौंपा ज्ञापन

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख सीजी बिश्रामपुर:- महाविधालयो में होने वाली ऑनलाइन परीक्षाओ व परीक्षा फीस में किये गए कमी को धरातल स्तर पर छात्रों को प्रदान करने हेतु एन.एस.यू.आई के छात्र नेता कुन्दन विश्वकर्मा के नेतृत्व में छात्र हित में तीन सूत्रीय मांग को लेकर कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा गया।
श्री कुन्दन विश्वकर्मा ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि शिक्षा पाठ्यक्रम के परिवर्तन को लेकर छात्रों में असमंजस्य व्याप्त है वही नियमित व स्वाध्यायी छात्र छात्राओं को पाठ्यक्रम के परिवर्तन का भान भी नही है, जिस हेतु ऑनलाइन परीक्षा पुराने व नए दोनों पाठ्यक्रम से लिये जाने की मांग की गई।
वही पूर्व छात्रहित में किये गए मांग को पूरा करते हुए परीक्षा फीस माफी/ वापसी की मांग की गई थी जिसे संज्ञान में लेकर विश्वविद्यालय द्वारा फीस माफी/ वापसी को लेकर अधिसूचना जारी तो कर दिया गया था किंतु फीस माफी/ वापसी धरातल स्तर पर पूर्ण रूप से शून्य है । लिए गए फीस वापसी को जल्द जल्द सुचारू रूप से लागू किया जाए।
श्री विश्वकर्मा ने कहा कि पूर्व के दो वर्षों से ऑनलाइन परीक्षा ली जा रही है किंतु परीक्षा शुल्क में कोई माफी या वापसी नही हुई है जिस हेतु ऑनलाइन परीक्षा में समस्त छात्रों को उत्तरपुस्तिका व लिफाफा महाविद्यालय से निःशुल्क प्रदान किया जाय ताकि छात्रों को उत्तरपुस्तिका बाज़ारो से क्रय न किया जाए।
उक्त सम्पूर्ण मामले में कुलसचिव के द्वारा अस्वासन दिया गया कि सभी परीक्षाएं पुराने पाठ्यक्रम से ही होंगे तथा शुल्क वापसी जल्द से जल्द छात्रों को प्रदान कर दी जाएगी तथा उत्तरपुस्तिका छात्रों को प्रदान करने हेतु उचित फल की जाएगी।
ज्ञापन सौपने में मुख्य रूप से कुन्दन विश्वकर्मा, शाहरुख खान, तहसीम अकरम, अमन विश्वकर्मा, सुशील विश्वकर्मा, फरहान आलम, रिजवान खान, आदि भारी मात्रा में उपस्थित रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ रायपुर पुलिस का सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता अभियान

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57