Advertisement

Manpat Festival News | मैनपाट महोत्सव 2026: अलका चंद्राकर और वैशाली रायकवार की प्रस्तुति से झूमा अंबिकापुर |

मैनपाट महोत्सव: दूसरे दिन सांस्कृतिक रंगों की छटा

अंबिकापुर, 15 फरवरी 2026।छत्तीसगढ़ के ‘शिमला’ कहे जाने वाले मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का दूसरा दिन अद्भुत उत्साह, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के नाम रहा। देर रात तक चले कार्यक्रमों में लोक और बॉलीवुड धुनों पर दर्शक झूमते नजर आए। मेले, बोटिंग और दंगल प्रतियोगिता ने भी आयोजन में रोमांच भर दिया।


छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की गूंज

मशहूर छत्तीसगढ़ी लोक गायिका अलका चंद्राकर ने भक्तिमय जसगीत से कार्यक्रम की शुरुआत कर समां बांध दिया। इसके बाद ददरिया, सुवा गीत और पारंपरिक लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


बॉलीवुड गानों पर झूमे दर्शक

इंडियन आइडल फेम वैशाली रायकवार ने अपने दमदार अंदाज में बॉलीवुड गीतों की श्रृंखला पेश कर महफिल में जान डाल दी। एक के बाद एक गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।


स्थानीय और ट्रांसजेंडर कलाकारों ने बटोरीं सुर्खियां

जांजगीर-चांपा से आए शांति प्रतिमा डांस ग्रुप के ट्रांसजेंडर कलाकारों ने ‘नौ दुर्गा’ रूप में नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। उनके जोश और उमंग से भरे प्रदर्शन ने कार्यक्रम को विशेष आयाम दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

स्थानीय कलाकारों में आँचल मदलियार, मनप्रीत, दिलबाग सिंह, माही जायसवाल और हर्ष पूरी ने भी अपने गीतों से दर्शकों को बांधे रखा।


शास्त्रीय और स्कूली प्रस्तुतियां

नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय, अंबिकापुर की छात्राओं ने कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं स्कूली बच्चों ने भी गीत और नृत्य से सभी का मन मोह लिया।


मेला, बोटिंग और दंगल का रोमांच

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महोत्सव स्थल पर लगा मेला आकर्षण का केंद्र रहा। देर शाम तक भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने बोटिंग का आनंद लिया, जबकि दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए उत्साह चरम पर रहा।


गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में कलेक्टर अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो, जनपद उपाध्यक्ष अनिल सिंह, रजनीश पाण्डेय, राम यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57