Advertisement

मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा

मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने दशहरे के दिन यानी 20 अक्टूबर को इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

गुना में रविवार को बेमौसम बारिश से मक्के की फसल बर्बाद हो गई। खेतों में कटी फसल भीग गई, वहीं मंडी में खुले में रखा मक्का पानी के साथ नालियों में बह गया। इससे किसानों और व्यापारियों को नुकसान हुआ है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सोमवार को भी प्रदेश के 15 जिलों में बारिश होने का अनुमान है। इनमें भोपाल, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर और दमोह शामिल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, 20, 21 और 22 अक्टूबर को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57