Advertisement

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना विकास और विश्वास का सशक्त सेतु: सीएम विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना विकास और विश्वास का सशक्त सेतु: सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर, 16 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना को डबल इंजन सरकार की एक दूरदर्शी और जनकल्याणकारी पहल बताया है। उन्होंने कहा कि यह योजना गांवों और शहरों के बीच की दूरी कम करने के साथ-साथ सुदूर वनांचलों में बसे ग्रामीण परिवारों के जीवन में अवसर, सुविधा और समृद्धि के नए द्वार खोल रही है।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में कहा कि यह योजना इस बात का प्रमाण है कि जब नीति स्पष्ट हो, नीयत सही हो और प्रयास जनहित में समर्पित हों, तो कठिन से कठिन परिस्थितियाँ भी विकास की रफ्तार को नहीं रोक सकतीं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना आज ग्रामीण अंचलों में प्रगति की गति और जनता के विश्वास को मजबूत करने वाला एक सशक्त सेतु बन चुकी है। इससे न केवल परिवहन सुविधाएं बेहतर हुई हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार के अवसरों तक ग्रामीणों की पहुंच भी आसान हुई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना के प्रभाव से स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिली है और लोगों का दैनिक जीवन अधिक सुगम हुआ है। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में अधिक से अधिक गांवों को सुरक्षित, सुलभ और नियमित परिवहन सेवा से जोड़ा जाए।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47