Advertisement

मुख्यमंत्री ने कोरोना से मृत्यु की संख्या में वृद्धि पर चिंता जताई

रायपुर : मुख्यमंत्री ने कोरोना से मृत्यु की संख्या में वृद्धि पर चिंता जताई

मुख्य सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव को प्रत्येक डेथ का आडिट के निर्देश
कलेक्टरों को संक्रमण की रोकथाम एवं संक्रमितों के ईलाज को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश 

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में कोरोना पीड़ितों की मौत की संख्या में वृद्धि पर चिंता जताई है। कोरोना से आज राज्य में 15 लोगों की मृत्यु होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव को प्रत्येक डेथ का आडिट कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम और संक्रमितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराये जाने को कहा है। संक्रमित मरीजों की स्वास्थ्यगत स्थिति को देखते हुए हॉस्पिटलाइज करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों के स्वास्थ्य की सतत जानकारी लेने की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा है।   
मुख्यमंत्री ने कोरोना से मौत के मामले में अचानक वृद्धि को देखते हुए सभी कलेक्टरों को इस मामले में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टरों को कोरोना गाइडलाईन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा होम आईसोलेशन वाले मरीजों की स्वास्थ्य की स्थिति पर निगरानी के लिए विशेष टीम लगाए जाने निर्देश दिए गए हैं।
किसान आवारा घुमंतू जानवरों का चारा पानी करने को मजबूर जिम्मेदार साधे चुप्पी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57