Advertisement

किसान आवारा घुमंतू जानवरों का चारा पानी करने को मजबूर जिम्मेदार साधे चुप्पी।

किसान आवारा घुमंतू जानवरों का चारा पानी करने को मजबूर जिम्मेदार साधे चुप्पी

रिपोर्टर अमन गोस्वामी 9140484490 सिधौली/ सीतापुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नंदवन विकासखंड गोंदलामऊ में जिला अधिकारी के आवारा पशुओं संबंधी आदेश को जिम्मेदार खुल्लम-खुल्ला पलीता लगाते नजर आ रहे हैं यह पूरा मामला ग्राम पंचायत नंदवन का है जहां आवारा मवेशियों से अपनी फसल की सुरक्षा के लिए किसानों ने आपसी सहयोग से घुमंतू जानवरों को गांव के बाहर बने अंत्येष्टि स्थल में एकत्र कर ग्राम प्रधान कटोरी लाल से सभी जानवरों को व्यवस्थित करने को कहा.

प्रधान के द्वारा अनसुनी किए जाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज सिंह व खंड विकास अधिकारी काजल को इस संबंध में किसानों द्वारा सूचना दी गई खंड विकास अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी के द्वारा शीघ्र ही व्यवस्थित किए जाने का आश्वासन मिला लेकिन वह आश्वासन सिर्फ बातों तक ही सीमित रहा मौके तक कोई भी अधिकारी या ग्राम प्रधान देखने तक नहीं गए खंड विकास अधिकारी के द्वारा भी आश्वासन दिया गया कि वह खुद मौके पर आकर निरीक्षण करेंगी लेकिन वह भी आज तक नहीं पहुंची.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिस पर ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी पंकज प्रकाश राठौर से इन सभी जानवरों की व्यवस्था कराने के लिए गुहार लगाई है एसडीएम द्वारा सभी घुमंतू जानवरों की व्यवस्था कराने का किसानों को आश्वासन मिला है किसान आपसी सहयोग से सभी जानवरों के चारे पानी की व्यवस्था कर रहे हैं इन सभी जानवरों को अस्थाई गौशाला बनवा कर या किसी संचालित गौशाला में पहुंचाने के लिए किसान अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं.

लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है आगे देखना यह है कि किसान अपने पालतू जानवरों के साथ-साथ इन घुमंतू जानवरों का भी चारा पानी करने के लिए मजबूर रहेंगे या फिर जिम्मेदार किसानों को इस समस्या से निजात दिलाएंगे.

खाद्य मंत्री ने किया 8 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57