मुंबई होर्डिंग ढहने का मामला: मुख्य आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

मुंबई होर्डिंग ढहने का मामला: मुख्य आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

मुंबई: मुंबई पुलिस ने घाटकोपर होर्डिंग ढहने के मामले में मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान व्यवसायी अरशद खान (42) के रूप में हुई है। वह इस मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाए जाने के बाद से पिछले सात महीनों से फरार था।

घाटकोपर इलाके में 13 मई को तेज हवाओं और बारिश के बीच पेट्रोल पंप पर अवैध रूप से लगा विशाल होर्डिंग गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई और 80 से अधिक लोग घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि होर्डिंग लगाने वाली ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अरशद खान से जुड़े कुछ लोगों के बैंक खातों में 82 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उन्होंने बताया कि खान पूर्व सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) आयुक्त कैसर खालिद की पत्नी का कारोबारी सहयोगी था।

अपना प्रारंभिक बयान दर्ज कराने के बाद खान मुंबई पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) के समक्ष पेश नहीं हुआ, जो मामले की जांच कर रही है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस पिछले कुछ महीनों से खान की तलाश कर रही थी, लेकिन वह अपना ठिकाना बदलता रहा। उन्होंने बताया कि खान को आखिरकार रविवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया। जीआरपी की जमीन पर होर्डिंग लगाने की मंजूरी मिलने के समय खालिद राजकीय रेलवे पुलिस आयुक्त थे, लेकिन कथित चूक के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है। ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खातों से खान से जुड़े लोगों के खातों में कई लेन-देन हुए। पुलिस ने पहले दावा किया था कि इनमें से अधिकांश लेन-देन तब हुए जब खालिद जीआरपी आयुक्त थे।