Advertisement

सूरजपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह: 250 जोड़े बने जीवनसाथी, पूरे प्रदेश में 6412 विवाह

सूरजपुर/10 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की वर्चुअल उपस्थिति एवं पूर्व गृह मंत्री एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा के मुख्य आतिथ्य में आज सूरजपुर जिले में हिंदू, मुस्लिम एवं ईसाई समाज के 250 जोड़ों का मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विधायक भूलन सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, जनपद अध्यक्ष स्वाती संत सिंह, कलेक्टर एस. जयवर्धन, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल, सुखमय एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि पहले माता-पिता को बच्चों की शादी को लेकर भारी आर्थिक चिंता रहती थी, कई बार उन्हें जमीन बेचनी या ऋण लेना पड़ता था, लेकिन अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से शासन द्वारा 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता एवं संपूर्ण विवाह आयोजन किया जा रहा है, जिससे गरीब एवं कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से उपस्थित महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि शासन कमजोर परिवारों की बेटियों की जिम्मेदारी उठा रहा है ताकि उनके माता-पिता को विवाह को लेकर चिंता न हो। उन्होंने नवदंपत्तियों से शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर एवं खुशहाल जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहयोग की अपील की।

मुख्य अतिथि राम सेवक पैकरा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एक संवेदनशील एवं सराहनीय पहल है, जिससे गरीब परिवारों को सम्मानजनक विवाह का अवसर मिल रहा है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों से शासन की रोजगारोन्मुख एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की।

विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है और इससे सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में कुल 6412 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इस ऐतिहासिक आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47